हेमा मालिनी के प्यार में पागल थे 'शोले' के ठाकुर, इस वजह से पूरी जिंदगी रहे कुंवारे

Published : Nov 06, 2019, 08:33 AM IST
हेमा मालिनी के प्यार में पागल थे 'शोले' के ठाकुर, इस वजह से पूरी जिंदगी रहे कुंवारे

सार

संजीव कुमार के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। वे 1938 में गुजरात के सूरत में जन्मे थे। हालांकि बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया था। एक्टर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

मुंबई. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' में ठाकुर का रोल प्ले करने वाले एक्टर संजीव कुमार की बुधवार को पुण्यतिथि है। 'शोले' में ठाकुर के रोल से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। ठाकुर की भूमिका आज भी लोगों के जहन में है। संजीव ने 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। तो चलिए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें...

22 की उम्र में 60 साल के व्यक्ति का निभाया था किरदार 

संजीव कुमार के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। वे 1938 में गुजरात के सूरत में जन्मे थे। हालांकि बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया था। एक्टर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और उन्होंने फिल्म स्कूल में दाखिला लिया था। संजीव अपने जीवन में किरदारों पर हमेशा प्रयोग करते थे।  जब बाकी अभिनेता हीरोइनों के साथ रोमांटिक फिल्में किया करते थे तब भी वो दूसरे किरदार करने से पीछे नहीं रहे। कहा जाता है कि थिएटर के दौरान संजीव कुमार ने 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था। साल 1970 में आई फिल्म 'खिलौना' में संजीव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और संजीव कुमार रातों रात स्टार बन गए। इसी साल फिल्म 'दस्तक' भी रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। 

संजीव हेमा मालिनी के प्यार में पागल थे

बड़े पर्दे पर संजीव कुमार ने ज्यादातर गंभीर रोल प्ले किए। लेकिन असल जिंदगी में काफी संजीदा व्यक्ति थे।  उन्होंने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी से भी संजीदगी से प्यार किया, लेकिन ये प्यार उनकी किस्मत में नहीं था और एक्टर ने अपनी पूरी जिंदगी अकेले ही बिता दी। दरअसल, इनका रिश्ता ना बनना का कारण धर्मेंद्र को माना जाता है। कहा जाता है कि हेमा भी संजीव को चाहने लगी थीं लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, जिसके बाद हेमा ने संजीव के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। हेमा के अलावा उनका अफेयर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित से भी था लेकिन संजीव ने शादी से इनकार कर दिया। नतीजा ये रहा कि सुलक्षणा पंडित ने भी जिंदगी भर शादी नहीं की। संजीव कुमार को बचपन से ही दिल की बीमारी (कंजेनाइटल हार्ट कंडीशन) थी। इसके कारण 47 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में