अनन्या पांडे की पीठ पर बैठी दिखी शाहरुख की लाडली, टूटे दांत में बेहद क्यूट लग रहीं सुहाना

Published : May 22, 2020, 09:17 PM IST
अनन्या पांडे की पीठ पर बैठी दिखी शाहरुख की लाडली, टूटे दांत में बेहद क्यूट लग रहीं सुहाना

सार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना 20 साल की हो गईं हैं। 22 मई, 2000 को मुंबई में जन्मी सुहाना की बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना अपने बचपन की फ्रेंड और चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ नजर आ रही हैं। 

मुंबई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना 20 साल की हो गईं हैं। 22 मई, 2000 को मुंबई में जन्मी सुहाना की बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना अपने बचपन की फ्रेंड और चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ नजर आ रही हैं। वायरल हो रही फोटो में सुहाना खान अनन्या पांडे की पीठ पर चढ़ी हुई हैं। इस दौरान सुहाना के टूटे हुए दांत भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना और अनन्या की यह क्यूट फोटो खूब वायरल हो रही है।   

सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते वो फिलहाल अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई में ही वक्त बिता रही हैं। सुहाना भी अपने पापा की तरह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। यह बात उनकी मम्मी गौरी खान खुद कह चुकी हैं।

पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें। वे पापा की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सुहाना स्कूल में कई प्ले में हिस्सा ले चुकी हैं।

अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था। 

सुहाना का शूट करने वाले फेमस फैशन फोटोग्राफर एरिकोस एंड्रयू ने एक इंटरव्यू में बताया था, ये शूट ऐसा लग रहा था, जैसे ये परिवार का मामला हो। सुहाना की मां गौरी स्टूडियों मे मौजूद थीं और पूरे टाइम शाहरुख के साथ वीडियो कॉल पर थीं। इस तरह से शाहरुख वहां न होते हुए भी मौजूद थे।

PREV

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस