रेड साड़ी में Suhana khan ने गिराई हुस्न की बिजलियां, Shah Rukh khan की लाडली को देख फैंस भरने लगे आहें

Published : Feb 15, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Feb 15, 2022, 06:57 PM IST
रेड साड़ी में Suhana khan ने गिराई हुस्न की बिजलियां, Shah Rukh khan की लाडली को देख फैंस भरने लगे आहें

सार

सुहाना खान को अब तक लोगों ने वेस्टर्न ड्रेस में ही देखा था। लेकिन जब वो साड़ी पहनकर लोगों के सामने आई तो फैंस की धड़कने बढ़ गईं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना की दो तस्वीरें शेयर की हैं। 

मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana khan) भले ही अभी एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वो जो भी करती हैं वो सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में उन्हें अपने भाई आर्यन के साथ आईपीएल के ऑक्शन में देखा गया था। जिसके बाद यह कयास लगाए गए कि शाहरुख खान अपने बेटे और बेटी को आईपीएल की जिम्मेदारी उठाना सिखा रहे हैं। सुहाना एक बार फिर से खबरों में हैं। इस बार वो अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सुहाना खान को अब तक लोगों ने वेस्टर्न ड्रेस में ही देखा था। लेकिन जब वो साड़ी पहनकर लोगों के सामने आई तो फैंस की धड़कने बढ़ गईं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना की दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें गौरी खान (Gauri khan) की बेटी सुहाना ने रेड साड़ी पहनी दिख रही हैं। लाल साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है। 

लाल साड़ी में बेटी को देख गौरी भी हुईं मोहित

सुहाना ने बालों को पोटीनेटल कर रखा है और कानों में सिल्वर रंग के झुमके पहन रखे हैं। माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप करके पूरे लुक को कंप्लीट किया है। साड़ी में सुहाना बेहद ही हसीन लग रही हैं। सुहाना की तस्वीरों को देखकर सेलेब्स भी दिल हार रहे हैं। गौरी खान ने मनीष के पोस्ट पर कमेंट किया, 'लाल..मुझे ये वाइब्स बहुत पसंद आईं मनीष।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट का इमोजी लगाया।इसके अलावा कई और सेलेब्स ने सुहाना के लुक की तारीफ की है। वहीं, फैंस तो इनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सुहाना खान बॉलीवुड में ले सकती हैं एंट्री

सुहाना खान अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखी हैं। लेकिन खबर है मशहूर फिल्म निर्माता जोया अख्तर शाहरुख खान की बेटी को अपनी फिल्म में कास्ट करने वाली हैं। जोया अख्तर का यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल कॉमिक बुक आर्ची का फिल्म वर्जन है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के लिए जोया अख्तर कई और यंग एक्टर्स को कास्ट करने वाली हैं।

और पढ़ें:

Urfi Javed ने सेक्सी बनने के चक्कर में पहनी ऐसी ड्रेस, फैंस ने कहा-पागलखाने भेजो इसे

Rohit Shetty के शो 'खतरों के खिलाड़ी' की सामने आई लिस्ट, ये 7 कंटेस्टेंट की हो सकती हैं एंट्री

ARJUN RAMPAL गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से नहीं करना चाहते शादी, एक्टर ने इसके पीछे की बताई ये वजह

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई