जब राम का रथ नहीं खींच पा रहा था घोड़ा तो करना पड़ा था ये काम, 'लक्ष्मण' ने सुनाए मजेदार किस्से

Published : May 17, 2020, 08:45 PM IST
जब राम का रथ नहीं खींच पा रहा था घोड़ा तो करना पड़ा था ये काम, 'लक्ष्मण' ने सुनाए मजेदार किस्से

सार

33 साल बाद दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण को लोगों ने खूब पसंद किया। रामायण के साथ-साथ इसके किरदार भी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो में लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी शूटिंग के दौरान के मजेदार किस्से शेयर कर रहे हैं।

मुंबई। 33 साल बाद दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण को लोगों ने खूब पसंद किया। रामायण के साथ-साथ इसके किरदार भी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो में लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी शूटिंग के दौरान के मजेदार किस्से शेयर कर रहे हैं। सुनील लहरी ने भगवान राम के वनवास जाने का किस्सा बताते हुए कुछ मजेदार वाकये भी बताए।

सुनील लहरी के मुताबिक, जब हम लोग वन जाने वाले थे, तो जो रथ था जब वो खाली था तो घोड़े रुक ही नहीं रहे थे। लेकिन जब हम लोग रथ पर बैठ गए तो घोड़े चलने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इस पर रथ का मालिक घोड़े को खींच कर लेकर गया था। आप लोग गौर करेंगे तो उस सीन में रथ का मालिक घोड़े को खींचता हुआ नजर आएगा। 

 

सुनील आगे बताते हैं कि उसी से रिलेटेड अगला सीन है, जहां पर एक कैरेक्टर था, उसके दाढ़ी-मूंछ लगी हैं और वो बोलता है कि हम राम जी को नहीं जाने देंगे। वो हमारे राजा हैं। जहां रामजी जाएंगे हम भी वहीं जाएंगे। यह डायलॉग बोलने वाली की दाढ़ी-मूंछ बार-बार निकल जा रही थी, जिससे शॉट पूरा नहीं हो पा रहा था और लोगों को हंसी भी खूब आ रही थी। इस पर रामानंद सागर जी के असिस्टेंट ने मेकअप दादा को बोला कि इसकी दाढ़ी ऐसे चिपकाओ कि ये नहाए तो भी न निकले। फिर दादा ने उसकी दाढ़ी को ठीक किया और शॉट पूरा हुआ। 

सुनील ने एक और वाकया सुनाते हुए कहा, जब हम लोग नदी के पास पहुंचते हैं तो राम कहते हैं कि आज यहीं रुकेंगे और कल सवेरे आगे जाएंगे। उस वक्त प्रजा को दिखाने के लिए भीड़ की बहुत जरूरत थी पर लोग मिल ही नहीं रहे थे। चूंकि उस वक्त तक रामायण बहुत पॉपुलर हो गई थी, जिससे 5-6 बसें भरकर लोग हमसे मिलने आए थे। ऐसे में उन्हीं लोगों को लेटाकर वह सीन पूरा किया था। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jailer 2 Collection Day 18: तूफ़ान बनी रजनीकांत की 'जेलर 2', 800 करोड़ पार हो बनाया यह रिकॉर्ड!
Ram Charan New Movie: राम चरण की नई फिल्म का पोस्टर देख चकराया फैंस का दिमाग, क्या है इसका कनेक्शन?