
मुंबई. सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। वो अपना समय परिवार और बच्चों के साथ बिता रही हैं। सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे मनाती हैं। ऐसे में वो मंगलवार 19 नवंबर को 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर उनसे एक्ट्रेस से जुड़ा वो किस्सा बताते हैं, जब वो 1994 में मिस इंडिया बनी थीं इसके साथ ही वो सवाल बताते हैं, जिसका सुष्मिता सेन जवाब देकर ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनी थीं।
24 साल पहले सुष्मिता ने ऐश्वर्या से छीना था ताज
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया पेगमेंट में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता गोवा में हुई थी। उस दौरान सभी ने ऐश्वर्या और सुष्मिता पर शर्त तक लगा ली थी क्योंकि दोनों ही मजबूत कंटेस्टेंट थीं। मिस इंडिया का वो किस्सा बता रहे हैं जब सुष्मिता ने ऐश्वर्या से जीतता हुआ ताज छीन लिया था। आखिरी राउंड तक पहुंचते-पहुंचते सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच मिस इंडिया कॉन्टेस्ट टाई हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा, जो इसका अच्छा जवाब देगा, वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा।
ऐश्वर्या और सुष्मिता से पूछा गया था ये सवाल
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के टाई हो जाने के बाद जजेस ने ऐश्वर्या से सवाल पूछा, 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटिफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सिरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। इसके जवाब में ऐश ने 'मैसन' का नाम लिया था और कहा था, 'हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है । जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है।'
वहीं, सुष्मिता से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कबसे शुरू हुआ ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी ?' इस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता ने बाजी जीत ली थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे इंडियन और एथनिक वियर पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में इंडियन वियर रखना चाहूंगी।' मिस इंडिया बनने के बाद सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहुंची थीं। सुष्मिता ने पहली बार भारत की ओर से मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।