टाइगर श्रॉफ ने बताया 16 साल पुराना दर्द, कहा- उस दौरान घर का सामान भी बेचना पड़ा था

Published : Sep 04, 2019, 01:48 PM IST
टाइगर श्रॉफ ने बताया 16 साल पुराना दर्द, कहा- उस दौरान घर का सामान भी बेचना पड़ा था

सार

टाइगर श्रॉफ बताते हैं कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगायी थी तब वे महज 11 साल के थे। 'बूम' का बजट भी काफी बड़ा था।

मुंबई. टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि 16 साल पहले यानी 2003 में उनके घर की हालत बहुत खराब हो गई थी। इस दौरान घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा था। दरअसल, एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में बताया था कि 2003 में उनकी मां आयशा ने फिल्म 'बूम' को प्रोड्यूस किया था, जो कि फ्लॉप रही थी। अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'बूम' 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस मूवी से कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई थी। 

11 साल के थे एक्टर 

टाइगर श्रॉफ बताते हैं कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगायी थी तब वे महज 11 साल के थे। 'बूम' का बजट भी काफी बड़ा था। मूवी की असफलता के कारण घर के सभी फर्नीचर एक-एक करके बेचने पड़े थे। इसके चलते एक्टर को जमीन पर भी सोना पड़ा था। इसके साथ ही टाइगर ने अपने रोल को लेकर भी बात की, वे कहते हैं कि उनके लिए उस सांचे निकलना आसान नहीं लगता है, जो 'बागी' फिल्म में उनके लिए तय किया गया था। इंडस्ट्री में सभी के लिए एक लेबल तय है। जैसे- शाहरुख खान ( रोमांस किंग) और सलमान खान (भाईजान)। कम्पटीशन को देखते हुए ये जरूरी भी लगता है। 

कुछ अलग करना चाहते हैं एक्टर 

टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में एक स्टूडेंट और फ्लाइंग जट को रोल प्ले किया था। वे खुद को तेजतर्रार हीरो मानते हैं, टाइगर ऊंचाइयों से डरते थे फाइट और अपनी शक्तियों का उपयोग करते थे। लेकिन इसमें एक कॉलेज स्टूडेंट थे, जो कि उनके दर्शकों के लिए निराश कर देने वाला था। इसके अलावा एक्टर बताते हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि कुछ कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा पीटे जाने को उनकी ऑडियंश पचा पाएगी। 

ऋतिक के साथ जमाएंगे जोड़ी

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने कृति सेनन के अपोजिट लीड रोल प्ले किया था। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'बागी' और नई एक्ट्रसेस तारा सुतारिया, अनन्या पांडे के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से धमाल मचाया था। बता दें, इससे दोनों एक्ट्रसेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अब जल्द ही वे ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' में भी नजर आएंगे। इस मूवी को 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 2019 की बड़ी एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

जहां 7 फेरे लेंगे Vijay Deverakonda-Rashmika, देखें उस होटल की 6 आलीशान PHOTOS
यश की Toxic की वो 5 हीरोइन कौन? जिनकी मूवी टीजर में नहीं दिखी जरा सी भी झलक