क्या परवीन बॉबी जैसी हालत हो गई थी सुशांत सिंह राजपूत की, सुनाई देती थी आवाजें? हुआ खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सुसाइड के बाद बी-टाउन में सभी स्टार्स दुख जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर को लेकर राइटर सुहृता सेनगुप्ता ने खुलासा किया है कि महेश भट्ट ने सुशांत की लगातार बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखकर कहा था कि यह एक और परवीन बॉबी है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2020 7:57 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 01:44 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सुसाइड के बाद बी-टाउन में सभी स्टार्स दुख जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर को लेकर राइटर सुहृता सेनगुप्ता ने खुलासा किया है कि महेश भट्ट ने सुशांत की लगातार बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखकर कहा था कि यह एक और परवीन बॉबी है। महेश ने ही रिया चक्रबर्ती को सलाह दी थी कि वो सुशांत सिंह का साथ छोड़ दें। सुहृता ने ये भी बताया कि महेश की कंपनी में ही वो आखिरी बार सुशांत से मिली थीं। 

सुहृता ने आगे बताया कि घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि सुशांत ने आखिरी के कुछ महीनों से खुद को अपने ही दिमाग में कैद कर लिया था। उस अंधेरे में किसी के भी ना पहुंचने के कारण वो उसमें और ज्यादा गहराई तक डूब गए। 

खूब बातें बनाते थे सुशांत, जल्दी बन गए थे राइटर के दोस्त 

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक सुहृता कहती हैं कि सुशांत, भट्‌ट साहब के पास 'सड़क 2' में रोल की संभावना तलाशते हुए आए थे। सुशांत बातूनी थे, वो जल्द ही दोस्त बन गए। उनकी फिल्म के हीरो सूरज से जुड़ी हर बात पर अच्छी पकड़ थी। सुशांत सिनेमा के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स पर भी बोल सकते थे।

परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत

सुहृता ने आगे बताया कि महेश भट्ट साहब ने सुशांत के लगातार परिश्रम के पीछे छिपी उदासी को पहचान लिया था। यह बिल्कुल वैसा था जैसा उन्होंने परवीन बाबी में देखा था। उन्हें पता था कि दवा के अलावा इसका कोई इलाज नहीं। सुशांत के तेजी से अवसाद में घिरने के कारण रिया फंस गई थी, उसने पूरी कोशिश की ताकि सुशांत अपनी दवाएं ले, लेकिन सुशांत ने मना कर दिया था। बिना दवाओं के सुशांत की हालत और ज्यादा बद्तर होती चली गई। 

सुशांत को सुनाई देती थीं आवाजें 

सुहृता बताती हैं कि पिछले एक साल के दौरान सुशांत ने खुद को बाहरी दुनिया से पूरी तरह से काट दिया था। रिया तब तक उसके साथ थीं, जब तक वो रिश्ता उनके साथ निभा सकती थीं। एक समय ऐसा आया जब सुशांत को आवाजें सुनाई देने लगीं। सुशांत को लगने लगा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी और उन्होंने रिया से कहा, 'मैंने कश्यप से एक प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था। अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है।'

डर गई थीं रिया तोड़ दिया रिश्ता 

इस घटना के बाद रिया सुशांत के साथ रहने से भी डरने लग गई थीं। रिया ने उनसे रिश्ता भी तोड़ लिया था। उनके पास और कोई रास्ता नहीं था। सुहृता बताती हैं कि महेश भट्ट ने रिया से कहा था कि अब वो कुछ भी नहीं कर सकती हैं और अगर वो इस रिश्ते में और भी रहीं तो उनकी भी दिमागी हालत खराब हो जाएगी। रिया ने सुशांत की बहन के मुंबई आने तक उसे संभाले रखा था। सुशांत की बहनों ने भी उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की। लेकिन, वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थे। यहां तक की उन्होंने अपनी  डिप्रेशन की दवाएं लेना बंद कर दिया था। 

Share this article
click me!