
मुंबई. रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले यश चोपड़ा का शुक्रवार को बर्थ एनीवर्सरी है। उनका जन्म 27 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। 21 अक्टूबर 2012 को उनका निधन हो गया। लेकिन उनकी प्रेम कहानियों में बुनी गई फिल्में लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं इसी कारण ही तो यश अब भी लोगों के दिल पर राज करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का सुपरहिट डायरेक्टर कहा जाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार कलाकारों को पहचान दिलाई है। अपनी सफलता के साथ वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते थे। तो ऐसे में उनकी और मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में आपको बताते हैं।
मुमताज-यश एक-दूसरे के साथ प्यार में थे पागल
60-70 के दशक की मशहूर हीरोइन मुमताज सभी को आज भी सभी को याद हैं। अपनी अदा, और एक्टिंग के दौरान हल्की सी मुस्कान से सभी को अपना दीवाना बना देती थीं, लेकिन इस बात से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे कि लाखों दिलों को घायल कर देने वाली मुमताज निर्देशक यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं। खुद यश चोपड़ा भी मुमताज को बेहद पसंद करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे। दोनों उस वक्त सिंगल थे और एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते थे। यश चोपड़ा तो मुमताज के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म 'आदमी और इंसान' में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी कास्ट कर लिया था।
मुमताज का बढ़ा दिया था रोल
सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं जबकि मुमताज साइड रोल में थीं। यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए अपनी दीवानगी के चलते उनका रोल को बढ़ा दिया था और एक स्पेशल गाना भी उन्हें दे दिया थी, वहीं, सायरा बानो उस फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं। इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने मुमताज को साइड हीरोइन से लीड एक्ट्रेस बना दिया था। इसके बाद मुमताज और यश चोपड़ा का प्यार और भी गहरा गया।
यश के बड़े भाई शादी के लिए एक्ट्रेस के घर ले गए थे रिश्ता
यश-मुमताज के प्यार को देखते हुए यश के बड़े भाई बी आर चोपड़ा रिश्ता लेकर मुमताज के घर भी गए लेकिन बात बन नहीं पाई। मुमताज का करियर उस वक्त रफ्तार पकड़े हुआ था। लेकिन उनके घरवाले इस बात के पक्ष में नहीं थे कि मुमताज करियर छोड़कर घर संभाले। और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया। इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।