
COVID 19 UPDATE: देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ 20000 के ऊपर चला गया है। जबकि बीते दिन सिर्फ 15 हजार के करीब नए मामले मिले थे। इससे पहले यही आंकड़ा 17000 के पार था। देश में इस समय एक्टिव केस 1.45 लाख हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर हो रहा है। अब तक 200.61 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 200.61 Cr:देश में कोरोना की डिटेल्स
20 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 200.61 करोड़ (2,00,61,24,684) से अधिक हो गया है। यह 2,64,58,875 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.81 करोड़ (3,81,47,897) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,45,654 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 18,517 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,31,32,140 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,557 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,98,034 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.06 करोड़ (87,06,53,486) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.64% है,जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.13% बताई गई है।
विभिन्न स्टेट्स के पास इस समय 8.60 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। इस समय 8.60 करोड़ से अधिक (8,60,46,365) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।
यह भी पढ़ें
200 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने कोविन टीम की तारीफ में लिखा लेटर, यह देश के लिए यादगार बना दिया
COVID 19 UPDATE: संक्रमण के ग्राफ में फिर से लगातार गिरावट, 15000 नए केस मिले, एक्टिव केस 0.33%