COVID 19 UPDATE: दो दिन से बढ़ रहे कोरोना के केस, 6300 से अधिक मिले नए मरीज, वैक्सीनेशन 214.27 करोड़

Published : Sep 08, 2022, 10:27 AM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 10:29 AM IST
COVID 19 UPDATE: दो दिन से बढ़ रहे कोरोना के केस,  6300 से अधिक मिले नए मरीज, वैक्सीनेशन  214.27 करोड़

सार

भारत में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दो दिन से बढ़ रहा है। बीते दिन नए मामले 6300 से अधिक मिले।इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214.27 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक वैक्सीन डोज 214.27  करोड़ (94.43 करोड़ दूसरी डोज और 17.49 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 36,31,977 डोज दी गईं
  • भारत में एक्टिव केस इस समय 50,342 हैं
  • सक्रिय मामले 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.7% है
  • पिछले 24 घंटों में 6,614 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,00,204 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 6,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.96% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88% है
  • देश में अब तक 88.83 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गएए पिछले 24 घंटों में 3,25,602 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में पिछले दो दिन से कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। बीते दिन नए मामले 6300 से अधिक मिले। इससे पहले कि दिन में यही आंकड़ा 5300 के करीब था। जबकि दो दिन पहले यह ग्राफ 5000 के नीचे चला गया था। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214.27 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत हो गई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 214.27 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज 8 सितंबर की सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 214.27 करोड़ (2,14,27,81,911) से अधिक हो गया। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। अब तक 4.05 करोड़ (4,05,38,183) से अधिक टीन एजर्स को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगाई गई है। इसी तरह से 18-59 आयु वर्ग के लिए प्रीकॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में सक्रिय मामले आज 50,342 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.11 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 6,614 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल बढ़कर 4,39,00,204 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आएं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,25,602  कोरोना की जांचें की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 88.83 करोड़ से अधिक (88,83,94,283) जांचें की हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.96 प्रतिशत है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.08 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 202.33 करोड़ (2,02,33,77,325) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 5.08 करोड़ (5,08,90,890) से अधिक एक्स्ट्रा यानी बिना इस्तेमाल हुईं डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें यह लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल
राजनाथ सिंह मंगोलिया से लाए मैजेस्टिक हॉर्स,चंगेज खान ने इसी पर बैठकर जीती थी दुनिया, सबसे पावरफुल होता है दूध

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला