
COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर गिरावट आई है। नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 206.56 करोड़ को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में 34,75,330 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है। जानिए अब तक का अपडेट...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 206.56 Cr: देश में वैक्सीनेशन की फुल डिटेल्स
8 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 206.56 करोड़ (2,06,56,54,741) से अधिक हो गया है। यह 2,73,95,158 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस उम्र के लोगों को अब तक 3.95 करोड़ (3,95,17,944) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिवप केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,35,510 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 15,549 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,34,99,659 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,167 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,63,419 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.81 करोड़ (87,81,88,162) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.64% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% बताई गई है।
विभिन्न स्टेट्स के पास 7.07 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 197.63 करोड़ (1,97,63,11,575) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.07 करोड़ एक्स्ट्रा (7,07,24,170) COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.