COVID 19 UPDATE: संक्रमण को लेकर फिर राहत, नए केस गिरकर 16000 पर आए, एक्टिव केस 1.35 लाख

एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है। नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 206.56 करोड़ को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में 34,75,330 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 206.56 करोड़ वैक्सीन डोज (93.60 करोड़ दूसरी डोज और 10.88 करोड़ प्री-कॉशन) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 34,75,330 डोज लगाई गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,35,510 है
  • एक्टिव केस 0.31% है, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.50 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 15,549 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,34,99,659 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 16,167 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% है, जबकि वीकली पॉजिटविटी रेट 4.64% है
  • देश में अब तक 87.81 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 2,63,419 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE:  देश में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर गिरावट आई है। नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 206.56 करोड़ को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में 34,75,330 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है। जानिए अब तक का अपडेट...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 206.56 Cr: देश में वैक्सीनेशन की फुल डिटेल्स
8 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 206.56 करोड़ (2,06,56,54,741) से अधिक हो गया है। यह 2,73,95,158 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस उम्र के लोगों को अब तक 3.95 करोड़ (3,95,17,944) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिवप केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,35,510 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 15,549 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,34,99,659 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,167 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,63,419 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.81 करोड़ (87,81,88,162) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.64% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 7.07 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 197.63 करोड़ (1,97,63,11,575) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.07 करोड़ एक्स्ट्रा (7,07,24,170) COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!
युद्ध में भी Sex और Love: फौजियों में जोश भरने यूक्रेनी महिलाएं रोज भेज रहीं 100 कामुक तस्वीरें-वीडियोज

 

Share this article
click me!

Latest Videos

सीएम Rekha Gupta और Parvesh Verma ने की सुनहरी पुल ड्रेन पर चल रहे काम की समीक्षा
क्या है Hyderabad की मशहूर डिश Haleem ? Ramdan में जायका लेने पहुंच रहे लोग
Sambhal में होली के गीतों पर जमकर झूमे CO अनुज चौधरी, जमकर किया डांस
Dimple Yadav ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बोलीं “स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है”
पाकिस्तान को इनविटेशन से लेकर विश्वासघात तक... PM Modi ने इंटरव्यू में किए कई चौंकाने वाले खुलासे