COVID 19 UPDATE: फिर 6000 के नीचे आया संक्रमण का ग्राफ, रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर कोरोना के केस कम होकर 6000 के नीचे आ गए हैं। बीते दिन 5,700 के करीब नए मरीज मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 17, 2022 4:29 AM IST / Updated: Sep 17 2022, 10:23 AM IST

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है, जैसी की आशंका जताई गई थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर कोरोना के केस कम होकर 6000 के नीचे आ गए हैं। बीते दिन 5,700 के करीब नए मरीज मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत बनी हुई है। 

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 216.41 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
17 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 216.41 करोड़ (2,16,41,70,550) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.07 करोड़ (4,07,90,629) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 46,848 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,618 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,53,374 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,747 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,40,211 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.12 करोड़ (89,12,87,957) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.74% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.69% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 3.83 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 203.03 करोड़ (2,03,03,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.83 करोड़ से अधिक (3,83,09,010) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
ब्रिटेन में अंतिम संस्कार की 120 साल पुरानी परंपरा: 138 नाविक रस्सियों से 2.5 टन वजनी लकड़ी की गाड़ी खींचेंगे
क्लाइमेट का नरसंहार: पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ का पानी उतरने में लगेंगे 6 महीने, एक चौंकाने वाली स्टडी

 

Share this article
click me!