
COVID 19 UPDATE: कोरोना वायरस के नए मामले फिर से बढ़ गए हैं। बीते दिन 18000 से ऊपर नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.19 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.33 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.27% हैं। रिकवरी रेट 98.52% है। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 198.33 Cr: देश में वैक्सीनेशन
7 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 198.33 करोड़ (1,98,33,18,772) से अधिक हो गया है। यह 2,59,53,259 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू हुई थी। अब तक 3.71 करोड़ (3,71,62,944) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,19,457 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.27% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.52% है। पिछले 24 घंटों में 14,650 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,21,977 हो गई है। देश में 18,930 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,38,005 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.53 करोड़ (86,53,43,689) परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 3.86% है और दैनिक सकारात्मकता दर 4.32% बताई गई है।
देश के विभिन्न स्टेट़्स में कोरोना वैक्सीन की 10.77 करोड़ एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई कर चुकी है। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 10.77 करोड़ से अधिक (10,77,58,570) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.