Corona Virus: फिर मिले 16000 नए केस, एक्टिव केस 1.15 लाख, रिकवरी रेट घटकर 98.53%

Published : Jul 06, 2022, 10:14 AM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 10:24 AM IST
Corona Virus: फिर मिले 16000 नए केस, एक्टिव केस 1.15 लाख,  रिकवरी रेट घटकर 98.53%

सार

COVID 19 UPDATE:कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। थोड़ी राहत के बाद नए केस फिर से बढ़कर 16000 पर आ गए हैं। इस समय एक्टिव केस 1.15 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.20 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.26% हैं। रिकवरी रेट 98.53% है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 198.20 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोएड(India Active caseload) वर्तमान में 1,15,212  पर है
  • सक्रिय मामले 0.26% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.53% है
  • पिछले 24 घंटों में 15,394 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 
  • 4,29,07,327 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 16,159 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.56% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.84% है
  • देश में अब तक86.49 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,54,465 टेस्ट हुए


COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण में लगातार उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। एक दिन थोड़ी राहत के बाद नए केस फिर से बढ़कर 16000 पर आ गए हैं। इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 13000 के करीब आ गया था। इस समय एक्टिव केस 1.15 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.20 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.26% हैं। रिकवरी रेट 98.53% है। पढ़िए पूरा डेटा...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 198.20 Cr: देश में वैक्सीनेशन
6 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 198.20 करोड़ (1,98,20,86,763) से अधिक हो गया है। यह 2,59,16,027 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.70 करोड़ (3,70,80,378) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,15,212 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.26% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.53% है। पिछले 24 घंटों में 15,394 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,07,327 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,159 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,54,465 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.49 करोड़ (86,49,05,684) टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.84% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.56% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट के पास इस समय 10.89 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से ये वैक्सीन डोज सप्लाई कर रहा है। 10.89 करोड़ से अधिक (10,89,04,950) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
Corona Virus: कई दिनों बाद मिली राहत, नए केस 13000 पर सिमटे, वैक्सीनेशन 198.09 करोड़ पार, पढ़िए पूरी डिटेल्स
क्या 30 के बाद भी आपको होती है कील-मुंहासों की समस्या, तो यह हो सकते हैं इसके कारण

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते