
COVID 19 UPDATE:कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर चढ़ाव आया है। बीते दिन 17000 से अधिक नए केस मिले। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.11 करोड़ से ऊपर निकल गया है। इसकी वजह से कोरोना को लेकर कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। एक्टिव केस बढ़कर 0.22% हो गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.57% पर आ गई है। कुल एक्टिव केस 94 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.11 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का आंकड़ा
27 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.11 करोड़ (1,97,11,91,329) से अधिक हो गया है। यह 2,56,08,118 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। जहां तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीन की बात है, तो यह ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू की गई। इस उम्र के लोगों को अब तक 3.63 करोड़ (3,63,25,473) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू की जा चुकी है।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 94,420 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव केसेज का 0.22% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.57 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 15,208 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,87,606 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,073 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,03,604 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.10 करोड़ (86,10,15,683) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.39% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 5.62% बताई गई है।
देश के विभिन्न राज्यों के पास 12 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। लगभग 12 करोड़ (11,99,66,130) बिना इस्तेमाल की गईं COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें
क्या आप भी घंटों बैठे रहते हैं AC में, तो हो जाएं सावधान ! हो सकती हैं यह गंभीर समस्याएं
मॉनसून में बाल झड़ने की होती है समस्या!अभी से बचने की कर दें तैयारी, उठाए ये 5 अहम कदम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.