
नइ दिल्ली. होली के बाद भी भारत में कोरोना संक्रमण(corona infection) के नए मामलों में गिरावट आना अच्छा संकेत है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus) के 1700 के करीब नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले के दिन में 2,075 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस समय देश में एक्टिव केस 0.06% बचे हैं। रिकवरी रेट भी बेहतर हुई है। इस समय यह 98.74 प्रतिशत रही। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 181.21 करोड़ को पार कर गया है।
India’s COVID-19 vaccination coverage: वैक्सीनेशन और बेहतर
20 मार्च की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 181.21 करोड़ (1,81,21,11,675) से अधिक हो गया है। यह 2,13,75,059 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 17 लाख (17,36,464) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
कोरोना का ग्राफ निरंतर नीचे जा रहा है। भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) घटकर 26,240 हो गया है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 3,196 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,24,65,122 है। पिछले 24 घंटे में 1,761 नए मामले सामने आए।
देश में टेस्टिंग और दैनिक पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,31,973 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 78.26 करोड़ (78,26,60,658) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.41% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.41% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 17.04 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 183.52 करोड़ (1,83,52,25,060) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 17.04 करोड़ से अधिक (17,04,30,756) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें प्रशासित किया जाना है।