COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना केस 5000 के नीचे, वैक्सीनेशन 213.72 करोड़ पार

कई दिनों में बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामले 5000 के नीचे चले गए हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.72 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.12% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 प्रतिशत है।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 6, 2022 4:18 AM IST / Updated: Sep 06 2022, 09:57 AM IST

नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 213.72 करोड़ वैक्सीन डोज (94.38 करोड़ दूसरी डोज और 167 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं

पिछले 24 घंटों में 19,93,670 डोज दी गई हैं

भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 52,336 हैं

सक्रिय मामले 0.12% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.69% है

पिछले 24 घंटों में 6,032 ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 4,38,86,496 हो गई है

पिछले 24 घंटे में 4,417 नए मामले दर्ज किए गए

डेली पॉजिटिविटी रेट 1.20% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.06% है

देश में अब तक 88.77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,67,490 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE:  यह अच्छी खबर है कि कई दिनों बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 5000 के नीचे चले गए हैं। नए केस 4,417 मिले हैं। इससे पहले के दिन में यही आकड़ा 5,910 था। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.72 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.12% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 प्रतिशत है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 213.72 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनशेन ड्राइव
6 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 213.72 करोड़ (2,13,72,68,615) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस उम्र के लेागों को अब तक 4.04 करोड़ (4,04,84,204) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 52,336 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.12% हैं।नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.69% है। पिछले 24 घंटों में 6,032 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,86,496 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,417 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,67,490 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.77 करोड़ (88,77,46,764) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.06% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट1.20% बताई गई है।

राज्यों के पास 5.15 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.93 करोड़ (2,01,93,09,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 5.15 करोड़ से अधिक (5,15,20,170) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
दुनिया का पहला सूंघने वाला कोविड वैक्सीन, चीन ने दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी
यही है वो 'मछली जल की रानी' जो 10 डॉलर में 1KG आती है, समुद्री लुटेरों की भी रहती है इस पर हमेशा नजर
हे राम! विनाशकारी बाढ़ ने डुबोई पाकिस्तान की इकोनॉमी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक इमोशनल वीडियो

 

Share this article
click me!