COVID 19 UPDATE: फिर से 5000 के नीचे पहुंचे केस, वैक्सीनेशन 217.41 करोड़ के पार

एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के केस कम होकर 5000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट कई दिनों से 98.71% बनी हुई है।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 24, 2022 4:46 AM IST / Updated: Sep 24 2022, 10:18 AM IST

COVID 19 UPDATE: कई दिनों के बाद फिर से राहत की खबर मिली है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के केस कम होकर 5000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट कई दिनों से 98.71% बनी हुई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.41 Cr: कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
24 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.41 करोड़ (2,17,41,04,791) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,22,085) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में वर्तमान में 44,436 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.10% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,719 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,90,414 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,912 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 3,03,888 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.33 करोड़ (89,33,52,145) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.69% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 3.49 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 203.53 करोड़ (2,03,53,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.49 करोड़ (3,49,26,440) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, इस हवा में सांस लेने से हर साल मरते हैं 70 लाख लोग, Alert करती न्यूज
World's Biggest Killer: कोरोना नहीं, हर साल दुनिया में 41 मिलियन लोगों की जान ले रहा NCDs, जानिए पूरा मामला

 

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
Yogi Adityanath: सपा आज बन चुकी है दरिंदों की गैंग #Shorts
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता