
COVID 19 UPDATE: कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने वाले अलर्ट रहें। पिछले कई दिनों से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन नए मामले बढ़कर 7500 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.76 करोड़ को पार कर चुका है। वैक्सीनेशन प्रॉपर हो जाने से कोरोना का कोई घातक असर सामने नहीं आया है। एक्टिव केस 0.08% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.70% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 194.76 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का अपडेट डेटा
10 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 194.76 करोड़ (1,94,76,42,992) से अधिक हो गया है। यह 2,49,36,054 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.49 करोड़ (3,49,17,732) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी। भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 36,267 है। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08% हैं।
भारत में रिकवरी रेट कोरोना के नए मामले
भारत की रिकवरी रेट 98.70% है। पिछले 24 घंटों में 3,791 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,44,092 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7,584 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 3,35,050 COVID-19 से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत ने अब तक 85.41 करोड़ (85,41,98,288) कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.50% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.26% बताई गई है।
राज्यों के पास अभी भी 13.93 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 13.93 करोड़ से अधिक (13,93,88,755) COVID वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं। इन्हें लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
मुंह में निवाला डालते ही आंखों से बहने लगते हैं आंसू, दुनियाभर में सिर्फ 95 लोग इस सिंड्रोम से पीड़ित
दवा से होगा कैंसर का 100 फीसदी इलाज, नहीं करानी होगी कीमोथेरेपी या सर्जरी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.