
COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार अच्छी खबर मिल रही है। एक बार फिर संक्रमण का ग्राफ गिरा है। नए मरीज सिर्फ 14 हजार के करीब मिले हैं। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 16 हजार के आसपास था। ऐसे में एक्टिव केस घटकर 1.50 लाख से नीचे आ गए हैं। वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक 202.50 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। इधर, खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार COVID 19 पॉजिटिव हुए हैं। उन्हें पिछले 4 दिनों से बुखार है। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 202.50 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
26 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 202.50 करोड़ (2,02,50,57,717) से अधिक हो गया है। यह 2,67,49,821 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.85 करोड़ (3,85,97,478) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से लगना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,47,512 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.34% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 18,159 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,32,46,829 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,830 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,26,102 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.31 करोड़ (87,31,85,917) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.53% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48% बताई गई है।
विभिन्न स्टेट्स के पास 7.50 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 194.20 करोड़ (1,94,20,01,325) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 7.50 करोड़ (7,50,06,120) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई डोज उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना का ग्राफ नीचे आया, सिर्फ 16000 के करीब केस मिले, एक्टिव केस 1.50 लाख
10 फोटो में समझें बारिश में वो 5 फूड आइटम जो बिल्कुल नहीं खाएं.. वे 5 फूड आइटम जो डाइट में जरूर करें शामिल