corona virus:बीते दिन मिले 2800 के करीब नए केस, रिकवरी 98.72 प्रतिशत, जानिए पूरा डेटा

भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर खतरा फिलहाल टल गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus) के 2800 के करीब नए मामले सामने आए हैं। इस समय देश में एक्टिव केस 0.08% बचे हैं। रिकवरी रेट इस समय यह 98.72 प्रतिशत रही। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.60 करोड़ को पार कर गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 4:38 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल खतरा टल गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus) के 2800 के करीब नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इससे पहले के दिन में यह आंकड़ा  2,568 था। इस समय देश में एक्टिव केस 0.08% बचे हैं। रिकवरी रेट इस समय यह 98.72 प्रतिशत रही। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.60 करोड़ को पार कर गया है। 

Corona virus Latest Update: एक्टिव केस घटकर 32 हजार पर पहुंचे 
देश में लगातार केस कम हो रहे हैं। भारत में इस समय एक्टिव केस घटकर 32,811 रह गए हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.08% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 3,884 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,24,50,055 हो गई है।

Latest Videos

यह भी पढ़ें-आज से 12-14 साल के बच्चों को लगवाइए कोरोना वैक्सीन, PM मोदी ने ट्वीट करके की वैक्सीन लगवाने की अपील

देश में कोरोना के नए केस और टेस्टिंग
पिछले 24 घंटे में 2,876 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 7,52,818 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 78.05 करोड़ (78,05,06,974) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.44% है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.38% बताई गई है।

यह भी पढ़ें-बगैर टच किए 9 सेमी दूरी से आपका स्पर्श पकड़ लेगी यूनिक स्क्रीन, कोरोना संक्रमण फैलने से रोकेगी

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
अगर टीकाकरण के मोर्चे की बात की जाए, तो भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 180.60 करोड़ (1,80,60,93,107) से अधिक हो गया है। यह 2,11,93,183 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 17.25 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को लगभग 183 करोड़ (1,82,97,24,590) टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी है। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 17.25 करोड़ से अधिक (17,25,37,371) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें-Corona virus: कोरोना की स्पीड को लगा ब्रेक, लगातार दूसरे दिन मिले सिर्फ 2500 केस, रिकवरी रेट 0.08%
 

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!