COVID 19 UPDATE: तीन दिन बाद कोरोना का ग्राफ गिरा, 15000 केस मिले, सोनिया गांधी फिर संक्रमित

तीन दिन बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले गिरकर 15000 पर आ गए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा  207.71 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.27% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.54 प्रतिशत है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 13, 2022 4:59 AM IST / Updated: Aug 13 2022, 12:36 PM IST

COVID 19 UPDATE: देश में फिर संक्रमण के मामले कम हुए हैं। तीन दिन बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले गिरकर 15000 पर आ गए हैं। इससे पहले लगातार 16000 के ऊपर जा रहे थे। वैक्सीनेशन का आंकड़ा  207.71 करोड़ को पार कर गया है। रिकवरी बेहतर होने से एक्टिव केस गिरकर 0.27% हो गए हैं। रिकवरी रेट बेहतर होकर वर्तमान में 98.54 प्रतिशत पर आ गई है। इधर, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोविड पॉज़िटिव हुई हैं। पार्टी सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, "वह सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में रहेंगी।" पढ़िए कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी डिटेल्स..

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 207.71 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
13 अगस्त सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 207.71 करोड़ (2,07,71,62,098) से अधिक हो गया है। यह 2,75,92,966 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.97 करोड़(3,97,17,969) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से लगना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलों की डिटेल्स
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,19,264 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.27% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.54% है। पिछले 24 घंटों में 20,018 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह रिकवर हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,35,93,112 हो गई है। देश में 15,815 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,62,802 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.99 करोड़ (87,99,00,242) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.79% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.36% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 7.17 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 198.61 करोड़ (1,98,61,41,995) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.17 करोड़  (7,17,26,040) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: दिल्ली में पब्लिक प्लेस पर मॉस्क फिर अनिवार्य, लगातार दूसरे दिन मिले 16000 नए केस
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!

 

Share this article
click me!