COVID 19 UPDATE: एक दिन में डबल हुआ संक्रमण, 15000 नए केस मिले, एक्टिव केस 0.23%

भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण में जबर्दस्त उछाल आया। बीते दिन की तुलना में नए केस सीधे डबल यानी 15000 हो गए इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  209.27 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 19, 2022 4:35 AM IST / Updated: Aug 19 2022, 10:13 AM IST

COVID 19 UPDATE: पिछले दिनों मिली राहत के बाद कोरोना संक्रमण ने अचानक चिंता बढ़ा दी। भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण में जबर्दस्त उछाल आया। बीते दिन की तुलना में नए केस सीधे डबल यानी 15000 हो गए इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 209.27 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 209.27Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
19 अगस्त सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 209.27Cr (2,09,27,32,604) से अधिक हो गया है। यह 2,78,10,025 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.99 करोड़ (3,99,04,328) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,01,830 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.58% है। पिछले 24 घंटों में 15,220 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,85,535 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,754 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,54,491 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.18Cr (88,18,73,052) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.90% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.47% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 6.66 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 199.60 करोड़ (1,99,60,25,975) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel)  और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई  कर रहा है। 6.66 करोड़ (6,66,75,380) से अधिक की बची हुईं COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: सिर्फ 9000 मिले नए मरीज, एक्टिव केस घटकर 0.24% हुए, रिकवरी 98.57%
The Lancet journal की चौंकाने वाली स्टडी: स्मोकिंग-शराब, अनसेफ सेक्स ने दुनियाभर में कैंसर को बढ़ाया

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों