
COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में फिर से उछाल आया है। इसलिए कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। नया आंकड़ा 14000 को पार कर गया है। जबकि इससे पहले यह 11700 के करीब था। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.46 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस फिर से बढ़कर 0.23% हो गए हैं। जबकि रिकवरी रेट घटकर 98.56% पर आ गई है। कुल एक्टिव केस 99 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.46 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा
29 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.46 करोड़ (1,97,46,57,138) से अधिक हो गया है। यह 2,56,78,429 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। अगर 12-14 वर्ष आयु वर्ग की बात करें, तो इनके लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस एज ग्रुप के लोगों को अब तक 3.65 करोड़ (3,65,66,839) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड (एक्टिव केस) वर्तमान में 99,602 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 11,574 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले पेशेंट्स की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,08,666 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,506 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,33,659 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.19 करोड़ (86,19,23,059) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.30% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.35% बताई गई है।
देश के विभिन्न राज्यों के पास एक्स्ट्रा कोरोना वैक्सीन
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। इस समय 11.67 करोड़ से अधिक (11,67,45,075) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इनका इस्तेमाल होना है।
यह भी पढ़ें
कई दिनों बाद गिरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 11700 के करीब मिले नए केस, एक्टिव केस जरूर 96 हजार के पार
समायरा ने तुतलाती आवाज में दिया पापा रोहित शर्मा का हेल्थ अपडेट, जानिए कैसी है भारतीय कप्तान की तबीयत
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.