Corona Virus: एक बार फिर 1 लाख क्रॉस करने जा रहे कोरोना के टोटल केस, रिकवरी भी घटी

COVID 19 UPDATE: कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें, क्योंकि संक्रमण का ग्राफ ऊपर-नीचे हो रहा है। नया आंकड़ा 14000 को पार कर गया है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.46 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस 0.23% हैं। रिकवरी रेट 98.56% है। कुल एक्टिव केस 99 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

Asianet News Hindi | Published : Jun 29, 2022 4:41 AM IST / Updated: Jun 29 2022, 10:12 AM IST

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में फिर से उछाल आया है। इसलिए कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। नया आंकड़ा 14000 को पार कर गया है। जबकि इससे पहले यह 11700 के करीब था। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.46 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस फिर से बढ़कर 0.23% हो गए हैं। जबकि रिकवरी रेट घटकर 98.56% पर आ गई है। कुल एक्टिव केस 99 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.46 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा
29 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.46 करोड़ (1,97,46,57,138) से अधिक हो गया है। यह 2,56,78,429 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। अगर 12-14 वर्ष आयु वर्ग की बात करें, तो इनके लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस एज ग्रुप के लोगों को अब तक 3.65 करोड़ (3,65,66,839) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड (एक्टिव केस) वर्तमान में 99,602 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 11,574 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले पेशेंट्स की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,08,666 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,506 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,33,659 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.19 करोड़ (86,19,23,059) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.30% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.35% बताई गई है।

देश के विभिन्न राज्यों के पास एक्स्ट्रा कोरोना वैक्सीन
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। इस समय 11.67 करोड़ से अधिक (11,67,45,075)  एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इनका इस्तेमाल होना है।

यह भी पढ़ें
कई दिनों बाद गिरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 11700 के करीब मिले नए केस, एक्टिव केस जरूर 96 हजार के पार
समायरा ने तुतलाती आवाज में दिया पापा रोहित शर्मा का हेल्थ अपडेट, जानिए कैसी है भारतीय कप्तान की तबीयत

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts