कौन हैं वह लोग जिन्होंने मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से किडनैप कर डोमिनिका लाए?

Published : May 27, 2021, 11:46 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:25 PM IST
कौन हैं वह लोग जिन्होंने मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से किडनैप कर डोमिनिका लाए?

सार

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके भारत प्रत्यर्पण को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि चोकसी ने एंटीगुआ में नागरिकता ले रखी है। उसके पास पासपोर्ट भी एंटीगुआ का ही है। 

डोमिनिका. भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है। डोमिनिका पुलिस मामले का इस्वेस्टिगेशन कर रही है। उधर, चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेहुल चोकसी को कानूनी मदद के लिए लीगल टीम ने कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। 

मेहुल को केवल एंटीगुआ ही प्रत्यर्पित किया जा सकता

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके भारत प्रत्यर्पण को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि चोकसी ने एंटीगुआ में नागरिकता ले रखी है। उसके पास पासपोर्ट भी एंटीगुआ का ही है। 

कुछ लोगों ने अगवा किया था चोकसी को

मेहुल चोकसी के अधिवक्ता विजय अग्रवाल ने कहा कि डोमिनिका में मेहुल चोकसी से अधिवक्ता दो मिनट के लिए मिले थे। वह उनसे भयानक अनुभव साझा किए। अधिवक्ता ने बताया कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ के जौली हारबर से कुछ लोग जबरिया उठा ले गए थे। फिर उसे लेकर डोमिनिका गए। वह जबरिया वहां लाया गया। 

डिनर के बहाने भागा गया था मेहुल

भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मेहुल के परिवार के एक सदस्य ने उसके गायब होने की खबर दी। मेहुल डिनर करने गया था। बाद में उसकी कार मिली, लेकिन वो वहां नहीं था।

मेहुल की यह है कहानी

मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन इस बीच वो एंटीगुआ भाग निकला। जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। मेहुल ने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसने वहां की नागरिकता ले ली है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protest: 2,403 मौतों के बीच क्राउन प्रिंस का सेना को चौंकाने वाला संदेश-देखें वीडियो!
ट्रेड, टैरिफ और रेयर अर्थ्स: वॉशिंगटन की गुड बुक में क्या दोबारा जगह बना पाएगा पाकिस्तान?