HBD MS Dhoni: सहवाग का स्वैग, धोनी को बर्थ डे विश में बोले- ओम हेलीकाप्टराय नमः, फैंस ने दी जमकर बधाईयां

Published : Jul 07, 2022, 07:39 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 07:55 PM IST
HBD MS Dhoni: सहवाग का स्वैग, धोनी को बर्थ डे विश में बोले- ओम हेलीकाप्टराय नमः, फैंस ने दी जमकर बधाईयां

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन मनाया गया। देश भर में धोनी के चाहने वालों ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में माही को हैप्पी बर्थडे विश किया। 

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी के 41वें जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने जमकर शुभकामनाएं दीं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें बड़े भाई के तौर पर याद किया। सुरेश रैना ने भी माही को याद किया। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अनोखे अंदाज में ओम हेलीकॉप्टर नमः को अपने ही अंदाज में बधाई दी। महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए। अपने करियर में बुरे दौर से गुजर रहे स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह को शुभकामानएं दीं। कोहली ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। 

विराट कोहली ने धोनी को अपना बड़ा भाई बताते हुए पोस्ट किया कि इस लीडर जैसा कोई और नहीं। भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए बड़े भाई की तरह बन गए। हमेशा प्यार और सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं। जन्मदिन मुबारक हो। मास्टरक्लास कप्तान और तीनों आईसीसी ट्राफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी इन दिनों इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 विश्वकप, 2011 में वन विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्राफी जीती थी।

इंग्लैंड में हैं महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार व दोस्तों के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। विंबलडन क्वार्टर फाइनल में टेलर फ्रिट्ज पर राफेल नडाल का मैच देखने के बाद धोनी ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान भारत के वर्तमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी उपस्थित रहे। धोनी की पत्नी साक्षी ने एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें धोनी मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है, जिसमें पंत एक ग्रुप फोटो में नजर आ रहे हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक कोई मैच खत्म नहीं होता है।

सहवाग ने क्या किया ट्विट
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि सभी टीमों के पास धोनी जैसा व्यक्ति नहीं है। एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रूप में रत्न एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सौभाग्य सबके पास नहीं है। ओम हेलीकाप्टर नमः। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 से धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह उन्हें गले लगा रहे हैं। धोनी को अपना  डार्लिंग बताते हुए उन्होंने लिखा कि आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं माही भाई। वही भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी के जन्मदिन पर बधाई दी। कहा कि एक अच्छे लीडर, टीम के साथी और दोस्त को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आपका जन्मदिन शानदार हो।

यह भी पढ़ें

हर सिक्सर के 500 रुपए चाहिए..जानें 41वें बर्थडे पर महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी की 41 रोचक बातें
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights