लगातार मैच खेलने का दिख रहा असर, चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए 6 खिलाड़ी

Published : Jan 25, 2020, 07:21 PM IST
लगातार मैच खेलने का दिख रहा असर, चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए 6 खिलाड़ी

सार

भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल का असर अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर दिखने लगा है। भारत के 6 खिलाड़ी अब तक चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। चोटिल खिलाड़ियों की सूची में सबसे ताजा नाम तेज गेंदबाज खलील अहमद का है। 

नई दिल्ली. भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल का असर अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर दिखने लगा है। भारत के 6 खिलाड़ी अब तक चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। चोटिल खिलाड़ियों की सूची में सबसे ताजा नाम तेज गेंदबाज खलील अहमद का है। राजस्थान का यह खिलाड़ी कलाई में चोट लगने के कारण दौरे से बाहर हुआ है। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार सहित 5 खिलाड़ी चोट के कारण इस दौरे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

चोट के चलते टीम से बाहर हुए ये 6 खिलाड़ी 
चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहला नाम ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है। हार्दिक पीठ की चोट के चलते लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी हार्निया की बीमारी के कारण टीम से बाहर हैं। ईशांत शर्मा एंकल की चोट के चलते और दीपक चाहर पीट की चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं। शिकर धवन का कंधा हाल ही में चोटिल हुआ था और वो भी लंबे समय से अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। इन खिलाड़ियों की सूची में अब खलील अहमद का नाम भी जुड़ गया है। 

कोहली ने की थी व्यस्त शेड्यूल की शिकायत 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड का दौरा शुरू होने से पहले व्यस्त शेड्यूल की शिकायत की थी। कोहली ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब उन्हें सीधे स्टेडियम में उतरना होगा और उतरते ही टीम मैच खेलना शुरू कर देगी। इसके बाद भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई थी कि अगली बार से इन बातों का ध्यान रखा जाएगा। 

कोहली की मौजूदगी में बना था शेड्यूल 
टीम इंडिया का शेड्यूल विवादों में आने के बाद COA ने अपनी सफाई दी है। COA के अनुसार जिस मीटिंग में भारतीय टीम का शेड्यूल निर्धारित हुआ था उसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी मौजूद थे। इस मामले पर BCCI के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय कप्तान को मीडिया के सामने बोलने की बजाय बोर्ड के सचिव के सामने यह बात कहनी चाहिए थी।

PREV

Recommended Stories

Ind vs Eng Viral Moment: भारत की जीत में ‘नंबर 7’ का अजीब संयोग, धोनी को क्यों क्रेडिट दे रहे फैंस?
Abhishek Sharma News: शर्मा जी के खराब फॉर्म पर संजू सैमसन का सहारा, जानें क्या कहा...