आथिया शेट्टी ने खास अंदाज में राहुल को विश किया बर्थडे, जवाब में दिल दे बैठा स्टार बल्लेबाज

Published : Apr 19, 2020, 11:49 AM ISTUpdated : Apr 19, 2020, 12:35 PM IST
आथिया शेट्टी ने खास अंदाज में राहुल को विश किया बर्थडे, जवाब में दिल दे बैठा स्टार बल्लेबाज

सार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 18 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ICC से लेकर उनके दोस्त हार्दिक पांड्या और बाकी साथी खिलाड़ियों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 18 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ICC से लेकर उनके दोस्त हार्दिक पांड्या और बाकी साथी खिलाड़ियों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आथिया ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "हैप्पी बर्थडे, माइ पर्सन।" आथिया के इस पोस्ट पर राहुल ने 3 दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। इसके बाद इन दोनों के रिलेशन में होने की खबरों को और हवा मिली है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। आथिया के अलावा उनके पापा सुनील शेट्टी ने भी राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

राहुल ने आथिया के साथ फोटो को अपनी स्टोरी में भी शेयर किया और सुनील शेट्टी ने भी उनको बर्थडे विश करते हुए लिखा "जब हम पहली बार मिले थे, मेरे पसंदीदा लोकेश राहुल।" सुनील शेट्टी के विश करने के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी सुनील ने कहा था कि वो राहुल से मिल चुके हैं और वह अच्छे घर का लड़का है। 

लॉकडाउन के कारण लोकेश राहुल ने घर के अंदर ही अपना जन्मदिन मनाया और कहीं बाहर नहीं जा सके। इस खाली समय में उन्होंने सभी को शुक्रिया कहा। आमतौर पर क्रिकेटर मैच के बाद या टीम के खिलाड़ियों के साथ ही अपना जन्मदिन मनाते हैं और उनके पास सभी को शुक्रिया कहने का समय नहीं होता, पर अबकी बार राहुल के पास समय था और उन्होंने हर शुभकामना देने वाले दोस्त को शुक्रिया कहा। 

आथिया शेट्टी से पहले लोकेश राहुल का नाम निधि अग्रवाल के साथ भी जुड़ा था। उनके दौस्त हार्दिक का नाम भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया और उन्होंने अब नाताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर ली है। इससे पहले विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी कर चुके हैं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights