मयंक के दोहरे शतक के बाद रोहित ने किया इशारा, 'मार के खत्म कर यार'

Published : Nov 16, 2019, 08:19 PM IST
मयंक के दोहरे शतक के बाद रोहित ने किया इशारा, 'मार के खत्म कर यार'

सार

रोहित ने मयंक से इशारे में कहा कि मार के खत्म कर यार। रोहित की बात सुनते हुए मयंक ने इसके बाद लगातार छक्के लगाए और इसी चक्कर में वो आउट भी हो गए।    

इंदौर. शानदार फॉर्म में चल रहे इंडियन ओपनर मयंक अग्रवाल ने इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। मयंक ने 330 गेंदों पर 243 रन बनाए और डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मयंक की इस पारी की सभी तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान मयंक के साथी ओपनर रोहित ने उन्हें बहुत ही मजेदार इशारा किया। मयंक के दोहरे शतक के बाद रोहित के धैर्य का बांध टूट गया। रोहित ने मयंक से इशारे में कहा कि मार के खत्म कर यार। रोहित की बात सुनते हुए मयंक ने इसके बाद लगातार छक्के लगाए और इसी चक्कर में वो आउट भी हो गए।  

इस मैच में मयंक ने पूरी टीम का जिम्मा अपने कंधों पर लेते हुए अकेले ही 243 रन जड़ दिए। मयंक के अलावा रहाणे, पुजारा और जड़ेजा ने भी अर्धशतक लगाया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट पर 493 रन बना लिए हैं। 

दोहरे शतक के बाद कोहली ने किया यह इशारा 
मयंक अग्रवाल ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी के दौरान लगातार कोहली से इशारों में बतचीत की। मयंक ने 150 रन बनाने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ बैट दिखाते हुए इशारा किया। मयंक के जवाब में कप्तान कोहली ने दो उंगली दिखाते हुए कहा कि अब दोहरा शतक पूरा करो। मयंक ने कप्तान की बात मानते हुए दोहरा शतक भी पूरा कर लिया और कोहली की तरफ दो उंगलियां दिखाई।

कोहली ने एक कदम और आगे निकलते हुए मयंक को तीन उंगलियां दिखाई और भारतीय ओपनर को तिहरा शतक बनाने का चैलेंज दे दिया। हालांकि, मयंक अपने कप्तान के इस चैलेंज को पूरा नहीं कर सके और 243 रन बनाकर आउट हो गए।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु