बेहद क्यूट है इस खिलाड़ी की बीवी और बच्ची, लंदन में इस तरह इंजॉय कर रही फैमिली

Published : Aug 20, 2021, 03:36 PM IST
बेहद क्यूट है इस खिलाड़ी की बीवी और बच्ची, लंदन में इस तरह इंजॉय कर रही फैमिली

सार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपने बीवी बच्चों संग एक शानदार दिन इंजॉय करते नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।  

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच (ENG vs IND) में भारत की रोमांचक जीत के बाद, भारतीय टीम के खिलाड़ी इस वक्त एक शॉर्ट ब्रेक इंजॉय कर रहे है और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने बीवी बच्चों संग एक शानदार दिन इंजॉय करते नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बच्ची आर्या और वाइफ राधिका (Radhika Dhopavkar) के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, रहाणे के परिवार का ये क्यूट सा वीडियो...

अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंग्लैंड की भीनी-भीनी ठंड़ में धूप का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में रहाणे को अपनी पत्नी राधिका और बेटी आर्या के साथ अजीब, लेकिन क्यूट से फेस बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा- अंडर द सन विथ माय सनशाइन। रहाणे का ये क्यूट वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 1 घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। 

अजिंक्य राहणे पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से अपने परिवार के साथ लंदन में है, जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल होती है। बता दें कि, अजिंक्य रहाणे और राधिका दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों का परिवार आस-पड़ोस में ही रहता था। यहीं, से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और दोनों ने सितंबर 2014 में शादी कर ली। उनके घर 5 अक्टूबर 2019 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम आर्या है।

अजिंक्य राहणे हाल ही में खत्म हुए लॉर्ड्स टेस्ट में ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन में होने पर भी सवाल उठाए जा रहे है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ 25 अगस्त से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में उनकी क्या भूमिका रहती है।

ये भी पढ़ें- फैंस का दिन बना देगी मिस्टर एंड मिसेज बुमराह की ये स्माइल, एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखें दोनों

हाथों में महंगी घड़ी व आंखों में लाखों का चश्मा, यूं हॉलीवुड स्टार की तरह स्टाइल मारते दिखे पंड्या ब्रदर्स

मैदान पर हुई धोनी-रैना की वापसी, IPL से पहले शुरू हुआ CSK का ट्रेनिंग कैंप

PREV

Recommended Stories

KKR ने हैदराबाद में तोड़ा SRH का विजय रथ, लगातार तीसरी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण
PBKS vs GT Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला