धोनी ने तो बस मलाई खाई है, असल में तो टीम इंडिया को गांगुली ने बदला है : आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत की है। बातचीत में चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को सौरव गांगुली ने बदला था, धोनी ने तो सिर्फ मलाई खाई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 12:47 PM IST

नई दिल्ली. आधी दुनिया कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में हैं। यही कारण है कि लोग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। अगर खिलाडियों की बात करें तो वे भी इस दौरान अपने घरों से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे है। इसी कड़ी में आकाश चोपड़ा ने भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत की है। बातचीत में चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को सौरव गांगुली ने बदला था, धोनी ने तो सिर्फ मलाई खाई है।

गांगुली जब कप्तान बने तब टीम पर मैच फिक्सिंग का धब्बा लगा था

दरअसल आकाश चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राजा ने आकाश से पूछा कि टीम इंडिया में इतना बड़ा बदलाव किसकी कप्तानी में हुआ । इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि ये बदलाव सौरव गांगुली की कप्तानी में हुआ। जब गांगुली टीम इंडिया के कप्तान बने तब भारतीय टीम पर मैच फिक्सिंग का धब्बा लगा हुआ था। लेकिन जैसे ही सौरव कप्तान बने उन्होंने टीम इंडिया को फिर से खड़ा किया। उन्होंने टीम में कई बदलाव किए और एक नई टीम बनाई।

गांगुली ने टीम में बड़े बदलाव किए

अकाश ने कहा कि गांगुली ने टीम के पुराने सदस्य यानी सचिन, द्रविड़, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को साथ लेकर चले तो वहीं युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, सहवाग व मोहम्मद कैफ जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया। इसी बदलाव का परिणाम है कि भारत आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है। इसके साथ ही धोनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि धोनी के आने तक पूरी टीम सेट हो चुकी थी। उन्होंने तो बस मलाई खाई है। असल में तो टीम इंडिया को सौरव गांगुली ने बदला है।

Share this article
click me!