प्रेग्नेंसी के दौरान इस चीज से बहुत डर गई थी Anushka Sharma, किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Nov 13, 2021, 08:07 AM IST
प्रेग्नेंसी के दौरान इस चीज से बहुत डर गई थी Anushka Sharma, किया चौंकाने वाला खुलासा

सार

डिलीवरी के बाद अनुष्का ने Graziaindia मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की और ग्राजिया मैगजीन से बातचीत में उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी को लेकर अपने डर को शेयर किया।   

स्पोर्ट्स डेस्क : मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत पल होता है और यह किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। कई सारे मिक्स इमोशन के साथ-साथ महिलाएं अनेकों बॉडी चेंज से भी गुजरती हैं। इसी तरह, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कई सारे चेंजेस से गुजरी, जिन्होंने 2021 की शुरुआत में 11 जनवरी को अपने पहले बच्चे वामिका (Vamika) को जन्म दिया। अब उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद की समस्यों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि, किस चीज से वह सबसे ज्यादा डर गई थी।

ग्राजिया मैगजीन से बातचीत में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी को लेकर अपने डर को शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह अक्सर अपने शरीर के बारे में सोचती थीं और डरती थीं कि कहीं वह इससे नफरत ना करने लगें। अनुष्का ने कहा कि 'अभी एक हफ्ते पहले, मैंने अपने दोस्त के साथ यह चर्चा की थी कि महिलाओं को एक निश्चित तरीके से देखने के दबाव के कारण मैं कितना डरती थी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे गर्भवती होने से पहले और बच्चे को जन्म देने के बाद मां बन जाती हैं। मैं चिंतित थी। मैं सोचती रही - क्या मैं अपने शरीर से नफरत करने जा रही हूं?'

हालांकि, हम सभी जानते हैं, अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिट रहना सुनिश्चित किया और उनका प्रेग्नेंसी वेट कम करना कई लोगों के लिए प्रेरणा रहा है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ खाने और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया। अनुष्का ने कहा कि 'नौ महीने फिट रहने के बावजूद उन्हें डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज के लिए समय निकालना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरा शरीर पहले जैसा नहीं है। यह पहले की तरह टोंड नहीं है। मैं इसके लिए काम कर रही हूं क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने महसूस किया है कि यह सिर्फ मन की स्थिति है और आप कैसे दिखते हैं, इससे कोई लेना-देना नहीं है।' उन्होंने यह कहते हुए जोर दिया कि किसी को उस शरीर को स्वीकार करना चाहिए जिसने इतना गहरा और चमत्कारी काम किया है। 'मैं कभी नहीं चाहती कि मेरी बेटी इस कमी की भावना के साथ बड़ी हो कि हम हमेशा महिलाओं की तरह महसूस करते हैं। आखिरकार, यह सब परिप्रेक्ष्य के बारे में है।'

बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने Graziaindia मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की है। इन फोटोज में उन्होंने ब्लैक कलर का जालीदार बॉडीसूट पहना है। एक बच्ची की मम्मी अनुष्का की फिट बॉडी देखकर उनके फॉलोअर्स हैरान हैं। उनकी तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि डिलीवरी के बाद यह अनुष्का का पहला फोटोशूट है। 

ये भी पढ़े- IND vs NZ: भाभी कहां है? जयपुर पहुंच उदास नजर आएं Yuzvendra Chahal, तो फैंस ने पूछा ये सवाल

Health Problem: इन घरेलू नुस्खों से आपको कभी नहीं होगी Uric Acid की प्रॉब्लम, जाने तरीके

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

MI vs RR: गुवाहाटी पहुंचे हार्दिक पांड्या! क्या सूर्या से वापस लेंगे कप्तानी? प्लेइंग-11 ने बढ़ाई टेंशन
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल