T20 World Cup के इतिहास में विराट कोहली का रिकॉर्ड, अनुष्का ने दिल खोलकर दीं बधाईयां

Published : Nov 03, 2022, 11:38 AM IST
T20 World Cup के इतिहास में विराट कोहली का रिकॉर्ड, अनुष्का ने दिल खोलकर दीं बधाईयां

सार

भारत बनाम बांग्लादेश (India vs Bangladesh) मुकाबले में विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी जड़ी और वे टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वाइफ अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश हैं।   

Virat Kohli Highest Run In T20 World Cup History. टी20 विश्वकप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा बेहद खुश हैं। अनुष्का शर्मा ने इसका जश्न मनाया क्योंकि विराट कोहली ने क्रिकेट करियर में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। वे टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से विराट कोहली की इस उपलब्धि पर जश्न मनाया। टी20 विश्वकप 2022 में विराट कोहली ने अब तक 4 मैचों में 3 अर्धशतक जड़े हैं। बांग्लादेश से जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

दिल की इमोजी के साथ शेयर की पोस्ट
विराट कोहली ने जब टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया तो आईसीसी ने भी उन्हें सलाम किया। आईसीसी ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा कि विराट कोहली ने टी20 विश्वकप में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया है। साथ ही यह भी लिखा कि विराट कोहली ने टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईसीसी के इस पोस्ट को अनुष्का शर्मा ने भी शेयर किया और दिल की इमोजी बनाई। विराट और अनुष्का के फैन भी इस पोस्ट को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

विराट की प्राइवेसी पर भी दिया साथ
हाल ही में विराट कोहली के होटल रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था जिस पर खुद विराट ने भी आपत्ति जताई थी। विराट ने प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील के साथ ऐसे फैंस पर गुस्सा भी जाहिर किया जो इस तरह का वीडियो शेयर कर रहे थे। उसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए वाइफ अनुष्का ने भी लिखा कि फैंस की इस तरह की हरकर सबसे बुरी बात है। यह किसी भी इंसान की प्राइवेसी का अपमान करने जैसा है। हालांकि इस घटना के बाद ही विराट ने कमाल की पारी खेलते हुए एक और उपलब्धि हासिल की जो वाकई में इस महान क्रिकेटर की क्लास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें

IND V/S BAN: कौन है इंडिया का छुपा रूस्तम रघु? खिलाड़ियों के जूतों की मिट्टी साफ कर विरोधी टीम को धो डाला
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच