Virat 2.0: सूर्यकुमार का बिग बैंग, किंग कोहली हुए कूल, फैंस बोले-'बदले-बदले से ये विराट नजर आते हैं...'

Published : Sep 01, 2022, 02:45 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 02:48 PM IST
Virat 2.0: सूर्यकुमार का बिग बैंग, किंग कोहली हुए कूल, फैंस बोले-'बदले-बदले से ये विराट नजर आते हैं...'

सार

एशिया कप (Asia Cup) में भारत ने हांगकांग (Ind vs Hnk) को आसानी से हरा दिया है। इस मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) और पूर्व कप्तान विराट कोहली। मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का एक गेस्चर क्रिकेट फैंस को इतना भाया है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग बधाइयां दे रहे हैं।

Asia Cup 2022. एशिया कप के मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 40 रनों से शिकस्त दी है। हांगकांग की टीम को हराने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विराट कोहली ने जहां हाफ सेंचुरी जड़कर फार्म में वापसी की है। वहीं सिर्फ 26 गेंदों पर 68 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव दुनिया भर में छा गए हैं। लेकिन महफिल लूटने का काम विराट कोहली ने किया जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को झुककर सलाम किया। यह ऐसा मोमेंट रहा जिसे क्रिकेट प्रेमी जल्दी नहीं भूल पाएंगे। क्रिकेट फैंस कहने लगे हैं कि लगता कि विराट कोहली का पुर्नजन्म हुआ है। 

विराट ने झुककर किया सलाम 
मैच के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने कुछ यादगार बातें शेयर की हैं। मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने जब आखिरी ओवर में गदर मचाया तो दूसरे छोर पर विराट कोहली थे। विराट ने बाद में झुककर सूर्यकुमार यादव को सलाम किया। यादव ने कहा कि वे उस वक्त कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे। विराट अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने कभी ऐसा नहीं देखा है। सूर्या ने कहा कि मैंने विराट से साथ में पवेलियन चलने के लिए कहा। तब कोहली पीछे-पीछे और सूर्यकुमार आगे-आगे डग आउट की ओर बढ़ते चले गए। दोनों ने दर्शकों का भी अभिवादन स्वीकार किया। 

विराट 2.0 क्यों कहा जा रहा
एशिया कप शुरू होने से पहले ही विराट कोहली नए अंदाज में दिखने लगे थे। दुबई रवाना होने से पहले मुंबई में पत्नी अनुष्का के साथ स्कूटी की सवारी हो या फिर दुबई पहुंचते ही पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करना हो। विराट का यह रूप देखकर क्रिकेट फैंस भी गदगद हैं। उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर को अपना साइन किया हुआ टीशर्ट भी दिया। पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर से मिले और तस्वीरें भी लीं। विराट ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ भी हंसते मुस्कुराते हुए प्रैक्टिस की। सोशल मीडिया पर उनके एक फैन ने कहा कि विराट कोहली बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उनका बल्ला भी लय में आ चुका है और वे पहले से काफी सहज हो गए हैं। विराट ने भी कहा कि फ्रेश महसूस कर रहे हैं और अपनी बैटिंग को इंज्वाय कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

6 बॉल पर 26 रन जड़ने वाले एलीट क्लब में शामिल हुए सूर्या, 1 ओवर 4 छक्के उड़ाने वाले इन खिलाड़ियों से निकले आगे
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights