ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस खिलाड़ी को लेकर किया बड़ा खुलासा- IPL से ठीक पहले चोट का बहाना कर दे सकते हैं दगा

Published : Feb 21, 2021, 03:34 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस खिलाड़ी को लेकर किया बड़ा खुलासा- IPL से ठीक पहले चोट का बहाना कर दे सकते हैं दगा

सार

आईपीएल 14 के लिए कुछ ही समय पहले खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इसमें दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दो करोड़ 20 लाख रुपए में ख़रीदा। स्टीव को खरीदने में किसी टीम ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन आखिर में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल की नीलामी में जहां कई खिलाड़ियों की बोली ऊंचे दाम पर लगी वहीँ कुछ अपने बेस प्राइस पर बिके। वहीं कुछ तो बिक ही नहीं पाए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। जहां पहले उन्हें कोई खरीद नहीं रहा था, वहीं बाद में बेस प्राइस से 20 लाख ज्यादा में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया। इससे पहले पिछले सीजन में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने दावा किया है    कि आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले स्मिथ चोट का बहाना कर सीरीज से नाम वापस ले  सकते हैं।  

इसलिए करेंगे बहाना 
माइकल क्लार्क ने दावा किया है कि स्मिथ टूर्नामेंट से पहले बहाना कर सीरीज से किनारे हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सीजन में स्मिथ का प्रदर्शन बिलकुल अच्छा नहीं था। इसके बावजूद उनकी बोली दो करोड़ बीस लाख रुपए में लगी है। लेकिन अगर टूर्नामेंट से पहले स्मिथ को चोट लग जाए और वो आईपीएल के लिए इंडिया ना जाए, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वो 11 हफ्ते अपने परिवार से दूर नहीं रह सकते। 

बिना शानदार प्रदर्शन के बिके स्मिथ 
माइकल क्लार्क ने कहा कि स्मिथ ने ट्वेंटी ट्वेंटी  सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। साथ ही उनका आईपीएल में प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था। पहले उन्हें कोई खरीद नहीं रहा था लेकिन बाद में दिल्ली ने बीस लाख ज्यादा देकर उन्हें खरीद लिया। लेकिन अब क्लार्क के दावे के बाद फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ गई है। 

PREV

Recommended Stories

India vs West Indies 4th T20I: अभिषेक आउट! चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
सारा तेंदुलकर के जन्मदिन पर इमोशनल हुए सचिन, बोले 'अब तुम अपनी राह खुद चुनती हो'