Michael Slater Arrested: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर फिर गिरफ्तार, इस आरोप में गए सलाखों के पीछे

Published : Dec 15, 2021, 12:34 PM ISTUpdated : Dec 15, 2021, 12:50 PM IST
Michael Slater Arrested: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर फिर गिरफ्तार, इस आरोप में गए सलाखों के पीछे

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर (Michael Slater) को बुधवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर (Michael Slater) को बुधवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्लेटर को घरेलू हिंसा के चलते गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो माह पूर्व भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन पर कोर्ट की आज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप है। दो माह पूर्व उन्हें जब गिरफ्तार किया गया था तब कोर्ट ने उन्हें पाबंद किया था कि वे फिर से इस प्रकार की कोई वारदात नहीं करें। कोर्ट की अवमानना के बाद अब स्लेटर के लिए आने वाला वक्त परेशानियों से भरा हो सकता है। 

गिरफ्तारी के बाद स्लेटर सशर्त जमानत पर रिहा

स्लेटर की गिरफ्तारी को लेकर न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा, "पिछले दो महीने में स्लेटर को बुधवार को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया, रिपोर्ट के बाद उन्होंने कथित तौर पर निरोधक आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक संभावित हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। गिरफ्तारी के बाद स्लेटर को सिडनी की अदालत में पेश किया गया। हालांकि उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई है।"  

पहली बार अक्टूबर में गिरफ्तार हुए थे स्लेटर 

पुलिस ने कहा, "स्लेटर पर घरेलू हिंसा में निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और जमानत का उल्लंघन करने के आरोप हैं। स्लेटर को पहली बार 12 अक्टूबर को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत शर्तों के तहत, स्लेटर को शराब पीने, गैर-निर्धारित ड्रग्स लेने और मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रखने या उपयोग करने से रोक दिया गया था।" पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। 

51 वर्षीय पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब एक दशक तक क्रिकेट खेली। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5,312 रन हैं। उन्होंने साल 2004 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री में हाथ आजमाया। वर्तमान में उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में होती है। 

यह भी पढ़ें: 

Women World Cup 2022: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

IND vs SA: विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने कर दिया साफ

Vijay Hazare Trophy: रन मशीन ऋतुराज गायकवाड़ ने की कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, 5 मैचों में जमाया चौथा शतक

PREV

Recommended Stories

IPL Flashback: 2022 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
'अब आगे बढ़ने...', पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, सामने आ गई असली सच्चाई