एक हाथ में बैट दूसरे में गेंद, मजेदार स्टंट के साथ रहाणे ने बताया कैसे हैंडल करें नई जिम्मेदारियां

Published : Feb 05, 2020, 06:07 PM ISTUpdated : Feb 05, 2020, 06:09 PM IST
एक हाथ में बैट दूसरे में गेंद, मजेदार स्टंट के साथ रहाणे ने बताया कैसे हैंडल करें नई जिम्मेदारियां

सार

टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ महीने पहले ही पिता बने हैं। पिता बनने के बाद रहाणे नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रहे हैं। बेटी के साथ मराठी में बात करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया था। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ महीने पहले ही पिता बने हैं। पिता बनने के बाद रहाणे नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रहे हैं। बेटी के साथ मराठी में बात करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा भी वो अक्सर बेटी के साथ मस्ती करते दिख जाते हैं। अब इस खिलाड़ी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो बल्ले और गेंद के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जिंदगी में सभी चीजों के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। 

चीजों को बैलेंस करना जरूरी 
अपने निजी जीवन पर बात करते हुए रहाणे ने कहा कि मेरे लिए क्रिकेट और बेटी के प्रति ही सभी जिम्मेदारियां है। इसके साथ ही उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक हाथ में बल्ला लेकर उसे सिर्फ 1 उंगली में बैलेंस कर रहे हैं। उनके दूसरे हाथ में एक गेंद है, जिसे वो साथ में ही उछाल रहे हैं और दोनों में से किसी भी चीज को नीचे नहीं गिरने दे रहे हैं। इसी करतब के लिए उन्होंने लिखा है कि जिंदगी में चीजों को बैलेंस रखना जरूरी है। 

वनडे में वापसी की राह ढूंढ रहे हैं अजिंक्य
भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। टेस्ट में अपनी पुरानी लय हासिल करने के बाद रहाणे की नजरें वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने पर हैं। हालांकि रोहित और धवन के चोटिल होने के बाद उनको मौका दिया जा सकता था, पर चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को उनके ऊपर तरजीह दी। इसके बाद रहाणे की वनडे टीम में वापसी की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। यदि उन्हें वनडे में वापसी करनी है तो IPL में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और तेजी से रन बनाने होंगे।   

PREV

Recommended Stories

SA vs NZ Semi Final: कहां देखें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड का रोमांचक सेमीफाइनल
IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड का यह गेंदबाज है संजू का 'काल', सेमी से टेंशन में टीम इंडिया!