बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

Published : Feb 11, 2022, 08:35 PM ISTUpdated : Feb 11, 2022, 08:37 PM IST
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

सार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शुक्रवार को कार्डियक चेकअप के लिए यहां के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई अध्यक्ष इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा ऑक्शन 2022 (Mega Auction 2022) के लिए शहर में हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शुक्रवार को कार्डियक चेकअप के लिए यहां के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई अध्यक्ष इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा ऑक्शन 2022 (Mega Auction 2022) के लिए शहर में हैं। 

साल की शुरुआत में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे गांगुली 

इससे पूर्व इस साल की शुरुआत में दिल की बीमारी का इलाज कराने वाले 49 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनके दिल की स्थिति का आकलन कर रही है। हालांकि, नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन इसे नियमित जांच माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास में इन प्लेयर्स पर लगी है सबसे महंगी बोली, कीमत सुन ठंडे हो जाएंगे कान

गांगुली को पिछले साल सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी दो एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। गांगुली के स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव  की स्थिति देखने को मिल रही है। 

गांगुली को जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हैरानी की बात ये है कि सौरव गांगुली को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं इसके बावजूद वे कोरोना संक्रमित हो गए थे।  

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Update: इंडियन प्रीमियर लीग की भारत वापसी, इन शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

12-13 फरवरी को होगी आईपीएल नीलामी 

इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। नीलामी को लेकर सभी दस फ्रेंचाइजी अपनी कमर कस चुकी हैं। इस बार नीलामी में कुल 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। 

इन 590 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं। खिलाड़ियों को बेस प्राइस के आधार पर आठ वर्गों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है- 2 करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, 1 करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए।

यह भी पढ़ें:  

IND vs WI T 20: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ये दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

IPL Auction 2022: ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान ने इस दिग्गज क्रिकेटर से की ऋषभ पंत की तुलना

IPL Mega Auction 2022: ये हैं आईपीएल के सबसे वैल्युएबल विदेशी प्लेयर, जानें किस खिलाड़ी का है कितना बेस प्राइस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच