सहवाग के जन्मदिन पर BCCI ने इस खास अंदाज में दी बधाई, हरभजन बोले-जियो लाला

Published : Oct 20, 2019, 05:50 PM IST
सहवाग के जन्मदिन पर BCCI ने इस खास अंदाज में दी बधाई, हरभजन बोले-जियो लाला

सार

 भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज 41वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह समेत तमाम साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। 

नई दिल्ली. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज 41वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह समेत तमाम साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। उधर, बीसीसीआई ने वीडियो जारी कर खास अंदाज में वीरू को बधाई दी।

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तिहरे शतक की पारी शेयर की। इसमें लिखा था, जन्मदिन की शुभकामनाएं  Mr ट्रिपल सेंचुरियन। 

सचिन तेंदुलकर ने सहवाग के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ''फील्ड पर गेंद को फोड़ना और बाहर मजाक करना यही तुम्हारा मंत्र रहा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं वीरू।''

वीवीएस लक्ष्मण ने भी दी बधाई
लक्ष्मण के ट्वीट पर सहवाग ने लिखा, आपकी बात ही निराली है भ्राता, जलवे आज भी कायम हैं आपके। 

आधुनिक वक्त के विव रिचर्ड्स- हरभजन सिंह
हरभजन ने लिखा, दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज, जिन्हें मैंने गेंदबाजी की, को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जियो लाला। आधुनिक वक्त के विव रिचर्ड्स। 


मयंक अग्रवाल ने किया विश

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta: RCB Vs GT, Who Won Yesterday's IPL Match?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Eliminator?