7 जुलाई को खास अंदाज में मनाया जाएगा धोनी का बर्थडे, ब्रावो ने तैयार किया सॉन्ग

Published : Jun 29, 2020, 03:54 PM IST
7 जुलाई को खास अंदाज में मनाया जाएगा धोनी का बर्थडे, ब्रावो ने तैयार किया सॉन्ग

सार

इस बार  7 जुलाई को भारत के सबसे सफलतम कप्तान एमएस धोनी का बर्थडे कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन जैसे हालात में मनाया जाएगा, लेकिन आईपीएल में उनकी टीम के सदस्य ड्वेन ब्रावो ने उनके बर्थडे का खास बनाने की तैयारी की है।

स्पोर्ट्स डेस्क। इस बार 7 जुलाई को भारत के सबसे सफलतम कप्तान एमएस धोनी का बर्थडे कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन जैसे हालात में मनाया जाएगा, लेकिन आईपीएल में उनकी टीम के सदस्य ड्वेन ब्रावो ने उनके बर्थडे का खास बनाने की तैयारी की है। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें आईसीसीसी की 3 ट्रॉफी जीतने का गौरव मिला है। उनके जन्मदिन के मौके पर धोनी और उनके फैन्स के लिए ब्रावो ने एक खास सॉन्ग तैयार किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका टीजर भी शेयर किया है।

फैन्स से मांगे हैं गाने के लिए स्टेप
ब्रावो ने अपने इस स्पेशल गाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेडमार्क 'हेलिकॉप्टर शॉट' पर फैन्स से डांस स्टेप मांगा है। ब्रावो ने फैन्स से कहा है कि वे धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट से मिलता-जुलता कोई डांस स्टेप का वीडियो उन्हें इंस्टाग्राम पर टैग करें। इसके बाद वे सबसे अच्छे स्टेप का चुनाव करेंगे और उसे गाने में शामिल करेंगे। 

कैसा है ब्रावो का गाना
ब्रावो गीत गाने और डांस के काफी शौकीन हैं। वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ने धोनी के बर्थडे के लिए जो सॉन्ग तैयार किया है, उसका टीजर जारी करते हुए गाने के बोल भी शेयर किए हैं। ब्रावो द्वारा तैयार किया यह सॉन्ग है- 'एमएस धोनी, नंबर 7 ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी... ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही... ऑल ऑफ चेन्नै शाउटिंग थाला... एमएस धोनी इज ए वर्ल्ड बीटर...। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी फैन्स के साथ ब्रावो के सॉन्ग का टीजर शेयर किया है। 

PREV

Recommended Stories

India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
Who Won Yesterday's Match, IND W vs PAK W Asia Cup Result: कल का मैच कौन जीता? देखें हाइलाइट्स