CSK की टीम को लग सकता है बड़ा झटका, 14 करोड़ में बिका ये खिलाड़ी इस सीजन से हो सकता है बाहर

Published : Apr 12, 2022, 03:53 PM ISTUpdated : Apr 12, 2022, 04:09 PM IST
CSK की टीम को लग सकता है बड़ा झटका, 14 करोड़ में बिका ये खिलाड़ी इस सीजन से हो सकता है बाहर

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलराउंडर को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में  एक बार फिर से चोट लग गई है। वो पहले ही चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे।

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings ) का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। अपने 4 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। इसी चेन्नई को एक और बड़ा झटका लग सकता है। CSK के स्टार बॉलर दीपर चाहर (deepak chahar) पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर को एक और चोट लग गई है। इस चोट के ठीक होने से पहले वो IPL नहीं खेल सकते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि वो इस सीजन से बाहर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-   IPL 2022, CSK vs RCB: आमने-सामने होंगे थाला और किंग, अबतक ऐसी रही चेन्नई और बैंगलोर की टक्कर

दरअसल, दीपक चाहर अपनी चोट से उबरने के लिए इन दिनों NCA में रिहैब कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें दूसरी चोट लग गई है। बता दें कि 20 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में उन्हें चोट लगी थी। ये मैच कोलकाता में खेला जा रहा था। इस दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद वो रीहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) गए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें एक बार फिर से चोट लग गई है। दीपक चाहर के पीठ में चोट आई है जिसे ठीक होने में वक्त लग सकता है। 

धोनी से ज्यादा पैसे में लगी थी बोली
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी मं दीपक चाहर को खरीदने के लिए सभी टीमों ने बोली लगाई थी। चाहर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होड़ देखने को मिली थी लेकिन अंतिम में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से ज्यादा कीमत मिली थी। बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई की टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

इसे भी पढ़ें- जिस खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स को था इंतजार, उसे क्यों नहीं मिली टीम में जगह, IPL में फेंकी थी सबसे तेज गेंद

चेन्नई ने इस बार बदल दिया है अपना कप्तान
बता दें कि IPL 2022 शुरू होने से पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुप किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी के बाद जड़ेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन अभी तक टीम इस सीजन में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम को अपने चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम टेबल प्वाइंट में सबसे नीचे है।   

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स