हरभजन सिंह की चाइनीज प्रोडक्ट्स की अपील से बौखलाया चीन, ग्लोबल टाइम्स ने जताया विरोध

Published : Jun 20, 2020, 12:05 PM ISTUpdated : Jun 20, 2020, 12:37 PM IST
हरभजन सिंह की चाइनीज प्रोडक्ट्स की अपील से बौखलाया चीन, ग्लोबल टाइम्स ने जताया विरोध

सार

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने से पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लोगों से चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील की थी। इस पर चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने विरोध जताया  है।   

स्पोर्ट्स डेस्क। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने से पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लोगों से चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील की थी। इस पर चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने विरोध जताया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हु शी जिन ने हरभजन सिंह की चीनी सामानों की बहिष्कार की अपील पर ट्वीट किया है। 

क्या कहा ग्लोबल टाइम्स ने
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने ट्वीट में लिखा है, "चीन उस दौर से बाहर निकल गया है, जिसमें सेलिब्रिटीज विदेशी सामान के बहिष्कार की बात करते हैं। यह प्रभावी व्यक्ति भारत के सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार में गिना जाता है और यह यहां महान भारतीय संस्कृति की नकारात्मक और पिछड़ी छवि पेश कर रहा है।" ग्लोबल टाइम्स के एडिटर की इस प्रतिक्रिया को चीन की हताशा के रूप में देखा जा रहा है। 

भारत ने शुरू कर दिया बहिष्कार
भारत ने चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार शुरू कर दिया है। भारत सरकार के दूर संचार मंत्रालय ने BSNL और  MTNL को मोबाइल के 4 जी अपग्रेडेशन में चीन के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। इसी के साथ भारत सरकार ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क के लिए चीनी कंपनी को दिया गया ठेका रद्द कर दिया है। भारत में चीन के खिलाफ बने माहौल को देखते हुए गुरुवार को ओप्पो ने अपने नए फोन की भारत में की जाने वाली ऑनलाइन लॉन्चिंग को भी रद्द कर दिया था।  
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
SA vs NZ: फिन एलन ने लगाई टी20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को रौंद दबंगों की तरह फाइनल में पहुंचे कीवी