चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी और 12 स्टाफ मेंबर हुए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप ; 7 दिन बढ़ा क्वारैंटाइन पीरियड

आईपीएल खेलने दुबई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी समेत 12 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स  21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। इसके बाद 7 दिन के लिए पूरी टीम को क्वारैंटाइन किया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2020 2:00 PM IST / Updated: Aug 28 2020, 08:19 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल खेलने दुबई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी समेत 12 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स  21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। इसके बाद 7 दिन के लिए पूरी टीम को क्वारैंटाइन किया गया था। चेन्नई की टीम को शुक्रवार से ही प्रैक्टिस शुरू करनी थी। इसी दौरान टीम का एक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 12 लोग पॉजिटिव आ गए। हांलाकि टीम की तरफ से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। जिस खिलाड़ी को कोरोना हुआ है, उसका नाम भी सामने नहीं आया है।

दुबई में आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। चेन्नई की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। इसी दौरान टीम का एक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 12 लोग पॉजिटिव आ गए। इसमें सीएसके टीम मैनेजमेंट के सीनियर ऑफिशियल और उनकी पत्नी के अलावा सोशल मीडिया टीम से जुड़े दो मेंबर्स भी शामिल हैं। अब टीम को 7 दिन और क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके बाद चौथा कोरोना टेस्ट होगा। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे।

यूएई पहुंचने से पहले भारतीय खिलाड़ियों के हुए थे 5 टेस्ट 
यूएई पहुंचने से पहले आईपीएल में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ का 5 बार कोरोना टेस्ट हुआ था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही ये लोग यूएई पहुंचे थे। विदेशी खिलाड़ियों को भी यूएई में आने से पहले 14 दिन क्वारैंटाइन किया गया था। साथ ही दो निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वे यूएई के लिए रवाना हुए थे। यूएई में पहुंच रहे आईपीएल की सभी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ट्रेनिंग में शामिल होने से पहले 7 दिन क्वारैंटाइन किया गया था। इस दौरान किसी को होटल में एक-दूसरे से मिलने की इजाजत भी नहीं थी। 

यूएई जाने से पहले चेन्नई टीम ने कैंप लगाया था
यूएई रवाना होने से पहले सिर्फ चेन्नई टीम ने ही अपना ट्रेनिंग कैंप लगाया था। बाकी सभी टीमें सीधे यूएई के लिए रवाना हुईं थीं। चेन्नई टीम ने चेपॉक स्टेडियम में 5 दिन का कैंप लगाया था। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शार्दुल ठाकुर के अलावा कई और खिलाड़ी मौजूद थे। रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह ने इस कैंप में हिस्सा नहीं लिया था।

परिवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा
फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को अपना परिवार लाने की इजाजत तो दी है, लेकिन उन्हें भी कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा। परिवार को भी बायो-सिक्योर माहौल के बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं है। साथ ही अन्य खिलाड़ियों और उनके परिवार से बातचीत के दौरान मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।

Share this article
click me!