सौरभ गांगुली ने कर डाला खुलासा, 'आखिर क्यों सचिन नहीं करते थे पहली गेंद का सामना' डर नहीं ये थी वजह

Published : Jul 06, 2020, 05:27 PM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 05:31 PM IST
सौरभ गांगुली ने कर डाला खुलासा, 'आखिर क्यों सचिन नहीं करते थे पहली गेंद का सामना' डर नहीं ये थी वजह

सार

गांगुली से मीडिया वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया, 'जब आप वनडे में पारी की शुरुआत करते थे तो क्या सचिन पाजी आपको हमेशा पहली गेंद खेलने के लिए कहते थे?'

स्पोर्ट डेस्क.  Sourav Ganguly Disclosed Why Sachin Tendulkar Never Faced First Ball: सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) की सलामी जोड़ी ने भारत के लिए कई यादगार साझेदारियां की हैं। 1996-2007 के बीच इस जोड़ी ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े। 

रनों के मामले में यह दुनिया की नंबर वन ओपनिंग पार्टनरशिप है। गांगुली-वीरेंदर सहवाग (Sourav Ganguly, Virender Sehwag), सचिन-सहवाग (Sachin-Sehwag) की जोड़ी ने भी धमाके दिखाए लेकिन सचिन-गांगुली आंकड़ों में नबर वन बनी रही।

सचिन ने कभी नहीं खेली पहली गेंद

इस जोड़ी को लेकर एक बात लेकिन हमेशा कही जाती थी कि सचिन कभी भी पारी की पहली गेंद का सामना नहीं करते थे। वह हमेशा गांगुली को ही पहली गेंद खेलने को कहते थे। मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में पूर्व कप्तान गांगुली ने बताया है कि यह बात सच थी अथवा नहीं।

गांगुली से मीडिया वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया, 'जब आप वनडे में पारी की शुरुआत करते थे तो क्या सचिन पाजी आपको हमेशा पहली गेंद खेलने के लिए कहते थे?'

 

 

लाजवाब निकले सचिन के बहाने

इसके जवाब में गांगुली ने कहा, 'हमेशा। उन्होंने हमेशा ऐसा किया। उसके (सचिन) पास इसका जवाब भी होता था। मैं उन्हें कहता था कि कभी-कभार तुम भी पहली गेंद खेला करो। हमेशा मुझे ही पहली गेंद खेलने को कहते हो। उनके पास इसके दो जवाब होते थे।'

गांगुली ने कहा, 'पहला जवाब होता था, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए।' वहीं अगर फॉर्म अच्छा न हो तो उनका दूसरा जवाब होता था, 'मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए, इससे मुझ पर प्रेशर कम होता है।' अच्छे या बुरे फॉर्म के लिए उनके पास एक ही जवाब होता था।'

 

 

गांगुली ने निकाली ये तरकीब

गांगुली ने आगे बताया कि एक बार उन्होंने सचिन को पहली गेंद खेलने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा, 'जब तक तुम उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े नहीं हो जाओ, अब सचिन टीवी पर हैं और अब उन्हें पहली गेंद खेलनी पड़ेगी। ऐसा एक या दो बार हुआ है, मैं उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा हो गया।'

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें विराट कोहली का नॉकआउट मैच
IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?