SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा, दासुन शनाका को कमान

Published : Jan 26, 2022, 01:36 PM ISTUpdated : Jan 26, 2022, 01:41 PM IST
SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा, दासुन शनाका को कमान

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी 20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) की घोषणा कर दी गई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) की सीनियर चयन समिति ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी 20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) की घोषणा कर दी गई है। युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने टीम को मंजूरी दी। 

सीरीज के लिए 20 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की। टीम में 9 नए नाम शामिल हैं जो यूएई में टी 20 विश्व कप 2021  के दौरान उनके आखिरी टी 20 अभियान का हिस्सा थे। टीम में दानुष्का गुणाथिलाका और कुसल मेंडिस को भी शामिल किया गया है, जिन पर इस महीने की शुरुआत में एक साल का प्रतिबंध हटा दिया गया था। 

वानिंदु हसरंगा की टीम में हुई वापसी 

31 वर्षीय लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2019 में एक टी20 मैच खेला था। इस बीच, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से चूकने वाले ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की टीम में वापसी हुई है। कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे और अकिला धनंजय को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: 

दासुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, दनुष्का गुणथिलका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, नुवान तुषारा, दुशमन चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा और शिरन फर्नांडो।

टी20 सीरीज का कार्यक्रम:

11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
13 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
15 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मनुका ओवला
18 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
20 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड।

यह भी पढ़ें: 

पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जल्द ही नई भूमिका में आ सकते हैं नजर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से नहीं खेलेंगे अश्विन, ये बड़ी वजह आ रही सामने

भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी में समस्या को हल करने के लिए हरभजन सिंह ने दिया ये अहम सुझाव

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल