शर्मनाक: DDCA की वार्षिक बैठक में जमकर चले लात घूंसे, गौतम गंभीर ने खुद शेयर कर डाला वीडियो

Published : Dec 30, 2019, 10:13 AM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 10:16 AM IST
शर्मनाक: DDCA की वार्षिक बैठक में जमकर चले लात घूंसे, गौतम गंभीर ने खुद शेयर कर डाला वीडियो

सार

पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने फाइट का विडियो शेयर करते हुए लिखा- डीडीसीए ने शर्मनाक तरीके से सारी हदें पार की। देखिए, किस तरह से मुट्ठीभर लोग अपनी करतूतों से एक संस्थान का मजाक बना रहे हैं।

नई दिल्ली.  दिल्ली डिस्ट्रिक्ट ऐंड क्रिकेट आसोसिएशन (DDCA) की वार्षिक आम बैठक के दौरान स्टेज पर दो अधिकारियों के बीच जमकर लात-घूसे चल गए। इसका वीडियो खुद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही गंभीर ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है। 

रविवार को हुए इस वाकए का विडियो साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेजिडेंट सौरभ गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने फाइट का विडियो शेयर करते हुए लिखा- डीडीसीए ने शर्मनाक तरीके से सारी हदें पार की। देखिए, किस तरह से मुट्ठीभर लोग अपनी करतूतों से एक संस्थान का मजाक बना रहे हैं। मैं बीसीसीआई, सौरव गांगुली, जय शाह से डीडीसीए को तुरंत भंग करने का आग्रह करता हूं। 

 

आजीवन प्रतिबंध की मांग

निश्चित तौर पर इस घटना में शामिल लोगों के लिए सजा या आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो धड़ा एक-दूसरे को धक्का दे रहा है और कुछ तो घूसे भी चला रहे हैं।

ये था मामला

डीडीसीए ने अपनी वार्षिक आम बैठक के दौरान न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा को अपना नया लोकपाल नियुक्त किया। बैठक के पांच अजेंडा थे- वार्षिक खातों को पारित कराना, लेखा परीक्षकों की नियुक्ति, जिन निदेशकों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनकी दोबारा नियुक्ति, नए नियमों को स्वीकार करना और लोकपाल की नियुक्ति। स्टेट बोर्ड का दावा था कि उसने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया, लेकिन इस विडियो के सामने आते ही उसकी कलई खुल गई है।

सौरभ गांगुली लेंगे ऐक्शन

गंभीर द्वारा शेयर किया गया यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग डीडीसीए के पदाधिकारियों द्वारा की गई इस धक्का-मुक्की को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि पूर्व भारतीय कप्तान और बोर्ड के प्रेजिडेंट सौरभ गांगुली इस पर क्या ऐक्शन लेते हैं। कुछ दिन पहले ही पत्रकार रजत शर्मा ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनकी बैठक होनी थी।

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल