नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' कंट्रोवर्सी में कूदीं चहल की वाइफ धनश्री, कहा कुछ ऐसा कि चौंक जाएंगे आप

Published : Sep 27, 2022, 04:15 PM ISTUpdated : Sep 27, 2022, 04:38 PM IST
नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' कंट्रोवर्सी में कूदीं चहल की वाइफ धनश्री, कहा कुछ ऐसा कि चौंक जाएंगे आप

सार

नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच चल रही कंट्रोवर्सी (Neha Kakkar vs Falguni Pathak) में अब युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी कूद पड़ी हैं। दरअसल, धनश्री वर्मा ने ही फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' के नए वर्जन में काम किया है।  

Dhanashree Verma Latest Updates. 90 के दशक में युवाओं के दिलों पर राज करने वाले गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का नया वर्जन इन दिनों विवादों में फंस गया है। दरअसल, इस गाने का नया वर्जन सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाया है। इसमें युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा ने लीड रोल किया है। फाल्गुनी पाठक इस वर्जन को लेकर कमेंट कर चुकी हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। अब इस कंट्रोवर्सी में धनश्री वर्मा भी कूद पड़ी हैं।

क्या कहा धनश्री वर्मा ने
नेहा कक्कड़ के इस नए वर्जन में धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा ने लीड रोल किया है। हाल में धनश्री वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि बचपन में वे फाल्गुनी पाठक के इस गाने को बहुत पसंद करती रही हैं। जब मुझे पता चला कि इसका नया वर्जन आने वाला है तो हम बहुत उत्साहित हो गए थे। हमें पता था कि इस गाने को चाहने वाले बहुत हैं और नए वर्जन को भी लोग पसंद करेंगे। कहा कि गाने के कंपोजर नेहा, तनिष्क बागची और जानी ने इसे और बेहतर बना दिया है। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इसे इस तरह से बनाया गया है जिस तरह से वे बनाना चाहते थे।

कौन हैं धनश्री वर्मा 
भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा खुद बेहद अच्छी कोरियोग्राफर हैं। वे अपने डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। धनश्री वर्मा के कई पोस्ट और रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। कुछ समय पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच खटास की खबरें आई थीं लेकिन कपल ने सामने आकर इन बातों से इनकार किया। इसके बाद धनश्री वर्मा का यह गाना शूट किया गया जिसमें वे बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के साथ नजर आ रही हैं।

इंडियन ऑइडल में दिखेंगी
मौजूदा समय के गाना विवाद को परे रख दिया जाए तो सिंगर नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक इंडियन आइडल-13 के सेट पर एक साथ दिखने वाली हैं। इंडियन आइडल के नवरात्रि स्पेशल शो में दोनों गायिकाएं एक साथ मंच शेयर करेंगी। फाल्गुनी पाठक ने कुछ दिन पहले यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उनके गाने का नया वर्जन सुनकर उन्हें उल्टी आ गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें

कौन हैं टीम इंडिया के स्पीड स्टार की बहन, जिसने की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, देखें सुपर मॉडल की 10 PHOTOS
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल