38 साल के हुए माही, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ-डे

Published : Jul 07, 2019, 10:35 AM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 04:35 PM IST
38 साल के हुए माही, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ-डे

सार

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 38वां जन्मदिन मनाया है। पत्नी साक्षी और जीवा के साथ माही ने बर्थडे ने सेलीब्रेट किया है। 

लीड्स. टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। दुनिया भर से उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। श्रीलंका के मैच खत्म होने के तुरंत बाद 12 बजते ही धोनी ने अपना बर्थडे मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ केक काटा। 

बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। जिसमें उन्होंने धोनी के लिए- हैप्पी बर्थडे बॉय लिखा है। बर्थ डे सेलीब्रेशन में धोनी, साक्षी जीवा के आलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। फोटो में धोनी के चेहरे पर केक लगा दिख रहा है। 

रोहित बोले बस में काटेंगे केक

अपनी धमाकेदार इनिंग्स के बाद जब रोहित शर्मा से मीडिया ने पूछा आप कब धोनी का बर्थ डे सेलीब्रेट करेंगे। रोहित ने कहा पूरी टीम कल मैनचेस्टर के लिए रवाना होगी। उसी दौरान बस में धोनी का बर्थडे सेलीब्रेट किया जाएगा। बस में धोनी का केक काटा जाएगा। बर्थ डे सेलीब्रेशन की तस्वीर भी आपको भेजेंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु